फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   milkha singh against registered case

मिल्खा सिंह के खिलाफ लड़ाई का मामला दर्ज

Mon, 18 Feb 2013 05:53 PM IST
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क
चंडीगढ़/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 05:53 PM IST
विज्ञापन
milkha singh against registered case

मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह के खिलाफ पुलिस ने चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में दो गुटों के बीच हुई लड़ाई को लेकर मामला दर्ज किया है। मिल्खा के अलावा पंजाब कांग्रेस के एक विधायक और एक पूर्व सैन्य अधिकारी के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हुई झगड़े के मामले में पुलिस ने मिल्खा, विधायक रणदीप नाभा और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल विजय सिंह संधू के खिलाफ एक-दूसरे द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें चोट पहुंचाना और धमकी देना शामिल है।
विज्ञापन


‘उड़न सिख’ के नाम से मशहूर मिल्खा ने कहा कि वह नहीं जानते कि इस मामले में उनका नाम क्यों लिया जा रहा है, क्योंकि वह तो इस मामले में हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, जबकि नाभा ने इस समस्या के लिए संधू पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल्खा कहा, ‘गोल्फ क्लब में जब हम चार लोग खेल रहे थे तब कर्नल संधू ने रणदीप से वहां से हटने को कहा। रणदीप और मैंने तब खेल पूरा करने के बाद हटने की बात कही। तब उन्होंने हमारी टी को हटा कर अपनी टी को वहां रख दिया और शॉट लगाने लगे।’

उन्होंने बताया कि, ‘रणदीप ने तब उनके टी को पीछे कर दिया और कर्नल से कहा कि वह वहां से हट जाएं नहीं तो उन्हें चोट लग सकती है। हालांकि संधू ने उन्हें तब धक्का दिया, गोल्फ स्टिक से उन पर वार किया तथा उनसे कहा कि ये लो शॉट और मैं देख लूंगा।’

मिल्खा ने कहा कि जब यह घटना हुई तब संधू के साथ दो और लोग खेल रहे थे जबकि उनके साथ वहां पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव आरएस मान और गोल्फ कोर्स के पूर्व कप्तान एसएस लैहाल थे। इस हाथापाई में संधू को उनकी आंख के पास चोट आई और नाभा को भी चोटें आईं। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।


सेक्टर 26 पुलिस थाने में दोनों पक्ष के लोगों ने मामला दर्ज कराया है। एक मामले में संधू ने आरोप लगाया कि क्लब में नाभा और मिल्खा ने उनकी पिटाई की और उन्हें धमकी दी। दूसरे मामले में मामले अमलोह से विधायक नाभा ने आरोप लगाया कि संधू ने उनसे लड़ाई की और उन्हें धमकी दी। मिल्खा सिंह ने इस घटना को बहुत दुर्भायपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed