फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Messi Wife Birthday: Antonela Roccuzzo wife of Lionel Messi, turned 34, legendary Argentina footballer wished her on Instagram

Messi Wife Birthday: 34 साल की हुईं लियोनल मेसी की पत्नी एंटोनेला, दिग्गज फुटबॉलर ने इस तरह किया विश

Sat, 26 Feb 2022 06:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Feb 2022 06:47 PM IST
सार

मेसी ने पिछले साल सातवीं बार बेलोन डी'ओर का खिताब जीता था। उनसे ज्यादा किसी ने यह अवॉर्ड नहीं जीता है। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इस कार्यक्रम में एंटोनेला भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
Messi Wife Birthday:  Antonela Roccuzzo wife of Lionel Messi, turned 34, legendary Argentina footballer wished her on Instagram
लियोनल मेसी और एंटोनेला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन क्लब से खेलने वाले दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी ने शनिवार को पत्नी एंटोनेला रक्कूजो का 34वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एंटोनेला और अपने बच्चों के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
विज्ञापन


इस पोस्ट के कैप्शन में मेसी ने स्पैनिश में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरी जान !! आपका दिन खूबसूरत हो। लव यू। 

मेसी ने एंटोनेला के साथ तस्वीरें शेयर कीं
मेसी ने एंटोनेला के साथ बीच की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने तीनों बच्चों के साथ भी पोस्ट किया है। उस फोटो में मेसी और एंटोनेला के अलावा बेटे सिरो, मातियो और टिएगो भी नजर आ रहे हैं। मेसी ने एंटोनेला की पेरिस के एफिल टावर के सामने की भी एक तस्वीर शेयर की है। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Leo Messi (@leomessi)

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में मेसी और एंटोनेला ने शादी की
मेसी और एंटोनेला बचपन से दोस्त रहे थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे और 2017 में दोनों ने शादी कर ली थी। दोनों ही 34 साल के हैं। मेसी का जन्म 24 जुन 1987 को हुआ था। वह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर्स में से एक हैं। 

मेसी ने 2021 में बेलोन डी'ओर जीता
उन्होंने पिछले साल सातवीं बार बेलोन डी'ओर का खिताब जीता था। उनसे ज्यादा किसी ने यह अवॉर्ड नहीं जीता है। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। मेसी  ने 2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021 में ये अवॉर्ड जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed