फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Men’s Hockey World Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch Online Hockey Matches

Men’s Hockey WC Live Streaming: ओडिशा में 17 दिनों तक चलेगा हॉकी विश्व कप, जानें कहां देख सकेंगे सभी मैच

Fri, 13 Jan 2023 06:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 13 Jan 2023 06:51 AM IST
सार

FIH Men's Hockey World Cup Live Streaming Channel :हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा। 1975 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को खिताब का इंतजार है। भारत अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को होने वाले मैच से करेगा।

विज्ञापन
Men’s Hockey World Cup 2023 Live Streaming Telecast Channel Where and How to Watch Online Hockey Matches
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वां संस्करण 13 जनवरी से ओडिशा में शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट के सभी मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। राउरकेला में कुल 20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, कलिंगा स्टेडियम शेष 24 मैचों की मेजबानी करेगा। मेजबान भारत को पूल डी में स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स के साथ रखा गया है। 
विज्ञापन

हॉकी विश्व कप में कुल 16 देश हिस्सा ले रहे हैं। भाग लेने वाले देशों को चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया गया है। डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम पूल-बी में जर्मनी, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ है। पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका है। वहीं, पूल-सी में नीदरलैंड के साथ न्यूजीलैंड, मलयेशिया और चिली की टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1975 के बाद खिताब जीतने पर नजर
हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का लक्ष्य दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने का होगा। 1975 में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया को खिताब का इंतजार है। भारत अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ 13 जनवरी को होने वाले मैच से करेगा। विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय पुरुष हॉकी टीम नीदरलैंड के खिलाफ 2-1 से हारकर क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन

आइए जानते हैं हॉकी विश्व कप के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

हॉकी विश्व कप कब से कब तक खेला जाएगा?

हॉकी विश्व कप का उद्घाटन बुधवार (11 जनवरी) को कटक में हुआ। मुकाबलों की शुरुआत 13 जनवरी (शुक्रवार) को होगी। फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा।

हॉकी विश्व कप कहां खेला जाएगा?
हॉकी विश्व कप के मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे।

किस टीवी चैनल पर हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण होगा?
हॉकी विश्व कप के मैचों का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और अंग्रेजी में कमेंट्री के साथ मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
टूर्नामेंट के मैचों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

भारतीय टीम कब-कब मैच खेलेगी?
ग्रुप दौर में भारत का शेड्यूल
तारीख खिलाफ समय
13 जनवरी  स्पेन शाम 7:00 बजे
15 जनवरी इंग्लैंड शाम 7:00 बजे
19 जनवरी वेल्स शाम 7:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed