फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Medal tally opens in table tennis Manush shah and Diya Chitale mixed doubles pair wins bronze at Asian Games

टेटे में खुला पदक का खाता: मानुष-चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी को मिला कांस्य पदक, फाइनल में जाने से चूके

Fri, 25 Sep 2026 05:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 25 Sep 2026 05:27 PM IST
सार

मानुष शाह और दिया चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने टेबल टेनिस में भारत को पदक दिला दिया। मानुष और चिताले की जोड़ी को हालांकि, सेमीफाइनल में हार मिली और वे स्वर्ण पदक मुकाबले के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।

विज्ञापन
Medal tally opens in table tennis Manush shah and Diya Chitale mixed doubles pair wins bronze at Asian Games
मानुष और चिताले - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी मानुष शाह और दिया चिताले ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया। शुक्रवार को नागोया सिटी मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को दो बार के मौजूदा चैंपियन सुन यिंगशा और वांग चुकिन से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन

चीनी जोड़ी के खिलाफ मिली हार 
भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में चार बार के वर्ल्ड मेडलिस्ट और वर्ल्ड नंबर 4 वोंग चुन और डू हो को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। हालांकि, सेमीफाइनल में वे अपने शानदार प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी का मुकाबला ओलंपिक चैंपियन और दो बार के एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट वांग चुकिन और सुन यिंगशा से था, जिन्हें 'शा-तोउ' के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गेम में दी चुनौती, पर नहीं जीत सके मुकाबला 
मानुष शाह और दिया चिताले ने पहले गेम में अच्छी चुनौती दी, लेकिन वे 8-11 से हार गए। दूसरे गेम में चीनी जोड़ी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और भारतीय खिलाड़ियों को 5-11 से मात दी। तीसरे गेम में भी मानुष और दिया की शुरुआत खराब रही और वे 0-5 से पीछे हो गए। भारतीय जोड़ी ने तीसरे गेम में वापसी की पूरी कोशिश की और चीनी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी, लेकिन फिर भी 8-11 से हार गई। इसके बाद चौथे गेम में भी मानुष शाह और दिया चिताले लय नहीं दिखे और 2-11 से मुकाबला गंवा बैठे। इस हार के साथ उनका सफर सेमीफाइनल में समाप्त हो गया, लेकिन उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।

मानुष और दिया एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाली भारत की दूसरी मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस जोड़ी बन गई है। उनसे पहले शरत कमल और मनिका बत्रा ने यह उपलब्धि हासिल की थी। इससे पहले, हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की पुरुष डबल्स जोड़ी को जापानी जोड़ी सोरा मात्सुशिमा और शुनसुके तोगामी से तीसरे राउंड के मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय महिला डबल्स जोड़ी यशस्वीनी घोरपड़े और दिया को भी तीसरे राउंड के मैच में चीन की शुहान फैन और यी चेन से 0-3 से हार मिली थी।
विज्ञापन

टेटे में अन्य नतीजे
श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास को चीन की मान कुआई और मान्यू वांग के खिलाफ विमेंस डबल्स के तीसरे राउंड के मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि मानव ठक्कर को पुरुष सिंगल्स के राउंड 2 मुकाबले में उत्तर कोरिया के र्योंग ताए से 2-4 से हार मिली। मनुष शाह भी मानव के साथ मिलकर पुरुष डबल्स के दूसरे राउंड के मैच में जापान के टोमोकाज़ु हारिमोटो और हिरोटो शिनोज़ुका से 1-3 से हार गए। वहीं, यशस्वीनी ने महिला सिंगल्स के राउंड 2 मैच में सीरिया की हेंड जाजा को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed