फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mbappe returned to practice within 64 hours of losing World Cup final Emi Martinez taken another jab at Kylian

Kylian Mbappe: फाइनल हारने के 64 घंटे के अंदर प्रैक्टिस पर लौटे एम्बाप्पे, मार्टिनेज लगातार उड़ा रहे मजाक

Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस/ब्यूनस आयर्स Published by: रोहित राज Updated Wed, 21 Dec 2022 11:54 PM IST
सार

पीएसजी को 28 दिसंबर को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लीग-1 (फ्रेंच लीग) का मैच खेलना है। माना जा रहा है कि एम्बाप्पे इस मुकाबले में खेलने के लिए उतर सकते हैं। एम्बाप्पे के प्रैक्टिस पर आने की घोषणा खुद पीएसजी ने की। वह इस सत्र में पीएसजी के लिए 20 मैच में 19 गोल कर चुके हैं।

विज्ञापन
Mbappe returned to practice within 64 hours of losing World Cup final Emi Martinez taken another jab at Kylian
किलियन एम्बाप्पे और एमिलियानो मार्टिनेज (बिन शर्ट के) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्वकप के फाइनल में हार मिलने के 64 घंटे के अंदर फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे 10 दिन की छुट्टियां रद्द कर बुधवार (21 दिसंबर) को प्रैक्टिस पर लौट आए। 24 वर्षीय एम्बाप्पे का मंगलवार को जन्मदिन था और माना जा रहा था कि वह विश्वकप की थकान मिटाने के लिए 10 दिन की छुट्टियों पर जाएंगे, लेकिन फाइनल की हार के सदमे से उबरने के लिए उन्होंने वापस मैदान पर आना बेहतर समझा। एम्बाप्पे अपनी घरेलू टीम पेरिस सेंट जर्मेन के ट्रेनिंग बेस कैंप में पहुंच गए। वहीं, पीएसजी में उनके साथी और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी अपने देश में टीम के बाकी साथियों के साथ जश्न मना रहे हैं।
विज्ञापन


पीएसजी के लिए 28 को खेल सकते हैं एम्बाप्पे
पीएसजी को 28 दिसंबर को स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लीग-1 (फ्रेंच लीग) का मैच खेलना है। माना जा रहा है कि एम्बाप्पे इस मुकाबले में खेलने के लिए उतर सकते हैं। एम्बाप्पे के प्रैक्टिस पर आने की घोषणा खुद पीएसजी ने की। वह इस सत्र में पीएसजी के लिए 20 मैच में 19 गोल कर चुके हैं।
विज्ञापन

एम्बाप्पे के शब्द बन गए प्रेरणा
विश्वकप के फाइनल के हॉफ टाइम के दौरान फ्रांस के ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एम्बाप्पे अपगी टीम के साथियों को प्रेरित कर रहे हैं। एम्बाप्पे 2-0 से पिछड़ने के बाद साथियों से कह रहे हैं कि यह विश्वकप का फाइनल है और जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण मैच। हमारी स्थिति इससे ज्यादा खराब नहीं हो सकती है। हम वापस मैदान में खेलने चलते हैं या तो हम उन्हें खेलने देते हैं या फिर कुछ तीव्रता दिखाते हैं। हमें उनके साथ दो-दो हाथ करने हैं और कुछ अलग करके दिखाने की कोशिश करते हैं। एम्बाप्पे के इन शब्दों ने टीम में जान तो डाली ही साथ में वह खुद भी हाफ टाइम के बाद भूखे शेर की तरह टूट पड़े और हैट्रिक लगाई।

विज्ञापन

एम्बाप्पे के चेहरे वाली गुड़िया के साथ दिखे मार्टिनेज
विश्वकप के फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना को जीत दिलाने वाले गोलकीपर एमेलियानो मार्टिनेज ने फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर काइलिन एम्बाप्पे का उपहास उड़ाना जारी रखा है। मार्टिनेज ने ब्यूनस आयर्स में दूसरे दिन एम्बाप्पे के चेहरे वाली गुड़िया को बगल में दबाकर विजय परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके साथ टीम के कप्तान और पेरिस सेंट जर्मेन में म्बापे के साथी लियोनल मेसी भी मौजूद थे। 



इससे पहले मार्टिनेज ने विश्वकप जीतने के बाद अर्जेंटीना के ड्रेसिंग रूप में निराशा में डूबे एम्बाप्पे के लिए एक मिनट का मौन रखने के लिए कहा था। हालांकि, फाइनल में फ्रांस के हारने के बाद बुरी तरह निराश एम्बाप्पे को सांत्वना देने भी सबसे पहले मार्टिनेज ही पहुंचे थे, लेकिन उसके बाद से वह उनका लगातार उपहास उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed