{"_id":"9138b3e6-3654-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mary-kom-will-not-take-part-in-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
मैरीकॉम नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेगी
ग्रेटर नोएडा/खेल डेस्क
Updated Sat, 24 Nov 2012 10:02 PM IST
विज्ञापन
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एमसी मैरीकॉम इस साल राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगी क्योंकि वह चाहती हैं कि घरेलू टूर्नामेंट में युवाओं को मौका मिले।
विज्ञापन
मैरीकॉम ने पिछली बार 2008 में आगरा में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था और 46 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। इस मुक्केबाज ने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म के कारण 2009 और 2010 में इस चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लिया था।
विज्ञापन
नौवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप रविवार से गुवाहाटी में शुरू हो रही है। मैरीकॉम की निगाहें अब 2016 रियो ओलंपिक गेम्स पर टिकी हैं।