{"_id":"6577e22536c9118ad303fd79","slug":"mary-kom-to-enter-professional-boxing-said-i-can-become-professional-but-don-t-know-what-i-ll-do-right-now-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mary Kom: प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उतर सकती हैं मैरीकॉम, कहा- पेशेवर बन सकती हूं, लेकिन अभी नहीं पता क्या करूंगी","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mary Kom: प्रोफेशनल बॉक्सिंग में उतर सकती हैं मैरीकॉम, कहा- पेशेवर बन सकती हूं, लेकिन अभी नहीं पता क्या करूंगी
Tue, 12 Dec 2023 10:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:01 AM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 में हुए चयन ट्रायल के दौरान एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट के बाद से इस छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ने प्रतिस्पर्धा पेश नहीं की है।
विज्ञापन
मैरीकॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज मैरीकॉम ने आगामी वर्षों में पेशेवर मुक्केबाज बनने की संभावना को खारिज नहीं किया है क्योंकि यह अनुभवी मुक्केबाज आयु से जुड़ी सीमाओं के कारण अब एमेच्योर (गैर-पेशेवर) मुक्केबाजी में चुनौती पेश नहीं कर सकतीं।
राष्ट्रमंडल खेलों के 2022 में हुए चयन ट्रायल के दौरान एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) की चोट के बाद से इस छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज ने प्रतिस्पर्धा पेश नहीं की है। उन्होंने हालांकि अब तक संन्यास की घोषणा नहीं की है। नियमों के अनुसार 40 वर्ष से अधिक की उम्र की मुक्केबाज एमेच्योर वर्ग में चुनौती पेश नहीं कर सकती और मैरीकॉम अब 41 साल की हैं।
खेलो इंडिया पैरा खेलों में सोमवार को यहां पदक विजेताओं को पदक देने के बाद मैरीकॉम ने कहा, ‘अगर मैं अपने दिल से कहूं तो मेरे में अब भी कुछ करने की भूख है। अब भी प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं। लेकिन इस साल से मैं आयु सीमा के कारण प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाऊंगी।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं फिर भी मुक्केबाजी से जुड़ा कुछ करने की कोशिश करूंगी। मैं पेशेवर बन सकती हूं लेकिन अभी नहीं पता कि मैं क्या करूंगी। मेरे अंदर अब भी एक से दो साल या यहां तक कि चार साल तक खेलने का जज्बा है।’ मैरीकोम ने कहा कि पैरा एथलीट असली नायक हैं क्योंकि उन्हें देश को गौरव करने के लिए बाधाओं से लड़ना पड़ता है।
मैरीकॉम ने कहा, ‘मैं इस साल आयु सीमा के कारण प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकी, मैं कई प्रतियोगिताओं से चूक गई। मुझे बड़ी चोट लगी थी, एसीएल चोट और ठीक होने के बाद मैं राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व चैंपियनशिप जैसी कई प्रतियोगिताओं से चूक गई।’