{"_id":"d9541fd6-4c6a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mary-kom-from-also-hurt-gangrep","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली गैंगरेप से मैरीकॉम भी आहत","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दिल्ली गैंगरेप से मैरीकॉम भी आहत
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 23 Dec 2012 12:37 AM IST
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने गैंगरेप की घटना को वीभत्स बताते हुए कहा कि इसने उन्हें झकझोर कर रख दिया है। 29 वर्षीय मैरीकॉम ने कहा कि वह लगातार उस पीड़ित छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर प्रार्थना कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे इस घटना ने झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
मैं भगवान से दुआ करती हूं कि ऐसी घटना किसी महिला के साथ कभी न हो और पीड़िता जल्द ही स्वस्थ हो जाएं। यह काफी दुखद है कि राजधानी जैसी जगह पर ऐसी घटनाएं हो रही हैं। चाहे सरकार कड़े नियम बनाए या कोई और कदम उठाए लेकिन ऐसी घटनाएं हर हाल में रुकनी चाहिए। सरकार और पुलिस को महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।’
विज्ञापन