{"_id":"6397f76fc4fb814dba2c3c23","slug":"manu-bhaker-won-seven-gold-in-national-championship-divya-became-champion-in-air-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Championship: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मनु भाकर ने जीते सात स्वर्ण, दिव्या एयरपिस्टल में बनीं चैंपियन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
National Championship: राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मनु भाकर ने जीते सात स्वर्ण, दिव्या एयरपिस्टल में बनीं चैंपियन
Tue, 13 Dec 2022 09:24 AM IST
शक्तिराज सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 13 Dec 2022 09:24 AM IST
सार
क्वालिफाइंग राउंड में 583 का स्कोर कर टॉप करने वाली ओलंपियन मनु भाकर ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण जीता। इससे पहले मनु ने 25 मीटर पिस्टल में चार स्वर्ण जीते थे। मनु ने इस चैंपियनशिप में कुल सात स्वर्ण जीते।
विज्ञापन
national championship
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक की 27 वर्षीय टीएस दिव्या 10 मीटर एयर पिस्टल में नई राष्ट्रीय चैंपियन बन गई हैं। उन्होंने भोपाल में खेली जा रही 65वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में उत्तर प्रदेश की संस्कृति बाना को कड़े संघर्ष में 16-14 से पराजित कर स्वर्ण जीता। हरियाणा की रिद्म सांगवान ने कांस्य जीता। दिव्या कर्नाटक के लिए बास्केटबाल खेल चुकी हैं।
क्वालिफाइंग राउंड में 583 का स्कोर कर टॉप करने वाली ओलंपियन मनु भाकर ने जूनियर वर्ग में स्वर्ण जीता। उन्होंने फाइनल में ईशा सिंह को 17-13 से हराया। उन्होंने हरियाणा के लिए सीनियर और जूनियर वर्ग में भी स्वर्ण जीता। इससे पहले मनु ने 25 मीटर पिस्टल में चार स्वर्ण जीते थे। मनु ने इस चैंपियनशिप में कुल सात स्वर्ण जीते।
रिद्म ने यूथ वर्ग में संस्कृति को हराकर स्वर्ण जीता। वहीं लंदन ओलंपिक रजत पदक विजेता विजय कुमार ने 583 के स्कोर के साथ 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल का स्वर्ण जीता।