{"_id":"b929b8bc-2044-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"mallya-says-businessman-politician-better-compare-wealthy-billionaire","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौलतमंद कारोबारी से अरबपति नेता बेहतर: माल्या","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
दौलतमंद कारोबारी से अरबपति नेता बेहतर: माल्या
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा/एजेंसी/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Oct 2012 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरे दौर से गुजर रहे ‘किंग ऑफ गुड टाइम्स’ नाम से मशहूर शराब कारोबारी विजय माल्या ने देश के नेताओं पर निशाना साधा है। अपनी शानो-शौकत और रंगीनियों से भरी जिंदगी बिताने के लिए पहचाने जाने वाले माल्या ने फोर्ब्स की भारत के बड़े रईसों की सूची से बाहर होने के बाद कहा है कि मुझे सबक मिल गया है, इस देश में अपनी संपत्ति का प्रदर्शन करना बुरी बात है। लेकिन अगर आप खादीधारी अरबपति हैं तो यह बहुत अच्छा है।
विज्ञापन
माल्या की किंगफिशर एयरलाइंस लंबे समय से विवादों में है और इस वक्त उसके चक्के जाम हैं। ऐसे में परेशान बिजनेस टायकून ने शनिवार को ट्विटर पर मन की भड़ास निकाली। उन्होंने शुक्रवार को भी कहा था कि भगवान ने अच्छा किया जो फोर्ब्स की सूची से बाहर करा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि अब लोग उनसे कम जलेंगे। उन पर कम हमले करेंगे। उल्लेखनीय है कि फोर्ब्स ने उन्हें भारत के उन रईसों की सूची से बाहर बताया है, जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर है। फोर्ब्स के अनुसार माल्या की संपत्ति अब 80 करोड़ डॉलर (4285 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
माल्या निजी विमान से शनिवार को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशल सर्किट पहुंचे, जहां फार्मूला-1 रेस हो रही है। वे रेस में उतरी फोर्स इंडिया के मालिक भी हैं। पैडाक लेन में जैसे ही वह मीडिया से मुखातिब हुए, उन्होंने मीडिया पर अपनी छवि बिगाड़ने का आरोप जड़ा।
माल्या ने कहा कि वह घरेलू ट्रैक पर एफ-1 का मजा लूटने आए हैं और उन्हें यह करने दिया जाए। वैसे उनका मजा जरूर कुछ कम हुआ होगा क्योंकि उनकी मौजूदगी भी फोर्स इंडिया के दोनों ही ड्राइवर फाइनल के लिए टॉप टेन में भी जगह नहीं बना पाए।
उल्लेखनीय है कि माल्या के खिलाफ किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने यहां प्रदर्शन की धमकी दे रखी थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि माल्या एफ-1 में नहीं आएंगे। लेकिन हाल में एयरलाइंस कर्मियों के साथ समझौते के बाद वह आए। वैसे एफ-1 सुप्रीमो बर्नी एक्लेस्टन ने माल्या की तारीफ में कहा कि उन्होंने भारत में इस खेल के लिए बहुत कुछ किया है। हर कोई बुरे दौर से गुजरता है। मंदी के चलते उनकी कंपनियां भी यह दौर देख रही हैं।