{"_id":"62b5f765ace40202b34d7b03","slug":"mallorca-tennis-medvedev-lost-in-the-semi-finals-in-mallorca-tennis-bautista-defeated","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallorca Tennis: मलोर्का टेनिस में मेदवेदेव की सेमीफाइनल में हार, बॉतिस्ता ने दी शिकस्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mallorca Tennis: मलोर्का टेनिस में मेदवेदेव की सेमीफाइनल में हार, बॉतिस्ता ने दी शिकस्त
Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
सार
स्पेन के बॉतिस्ता आगुट की विश्व में नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ यह चौथी जीत है। उन्होंने पिछली तीन जीत नोवाक जोकोविच के खिलाफ दर्ज की थी।
विज्ञापन
डेनिल मेदवेदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व के नंबर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव मलोर्का टेनिस चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में रॉबर्टो बॉतिस्ता आगुट से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए जिससे उनका इस सत्र में घसियाले कोर्ट पर खिताब जीतने का सपना टूट गया। विश्व में 20वीं रैंकिंग के बॉतिस्ता आगुट ने मेदवेदेव को 6-3, 6-2 से हराया। रूस के खिलाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण मेदवेदेव विंबलडन में नहीं खेल पाएंगे।
स्पेन के बॉतिस्ता आगुट की विश्व में नंबर एक खिलाड़ी के खिलाफ यह चौथी जीत है। उन्होंने पिछली तीन जीत नोवाक जोकोविच के खिलाफ दर्ज की थी। बॉतिस्ता आगुट सेमीफाइनल में 303वीं रैंकिंग के स्विस क्वालिफायर एंटोनी बेलियर से भिड़ेंगे, जिन्होंने नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर को 5-7, 7-6 (5), 6-2 से हराया।
दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सिटसिपास ने एक अन्य मैच में अमेरिका के मार्कोस गिरोन को ढाई घंटे से अधिक समय में 7-6 (5), 4-6, 6-3 से पराजित किया। यूनान के इस खिलाड़ी का सामना अब फ्रांस के बेंजामिन बोन्जी से होगा, जिन्होंने जर्मनी के डेनियल अल्तमेयर को 6-3, 6-4 से हराया।