{"_id":"62b8a066b880ae5d174f0760","slug":"mallorca-open-before-wimbledon-tsitsipas-won-ninth-career-title-defeating-batista","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mallorca Open: विंबलडन से पहले सितसिपास ने जीता करियर का नौवां खिताब, बतिस्ता को हराया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mallorca Open: विंबलडन से पहले सितसिपास ने जीता करियर का नौवां खिताब, बतिस्ता को हराया
Sun, 26 Jun 2022 11:37 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाल्मा (स्पेन)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पाल्मा (स्पेन)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:37 PM IST
सार
- फाइनल में तीन सेट में बतिस्ता आगुत को हराकर सत्र की दूसरी चैंपियनशिप अपने नाम की
- अप्रैल में मोंटे कार्लो टेनिस चैंपियनशिप में हासिल की थी जीत
विज्ञापन
स्टेफानोस सितसिपास
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूनान के 23 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने स्पेन में खेले गए मालोर्का चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में राबर्टो बतिस्ता आगुत को हराकर करिअर का नौवां खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस जीत से संकेत दिए हैं कि वह आगामी ग्रैंडस्लेम विंबलडन की अच्छी तैयारियों में जुटे हैं। सोमवार से ऑल इंग्लैंड क्लब में शुरू हो रहे विंबलडन से पहले सितसिपास का एटीपी टूर पर यह पहला ग्रास कोर्ट खिताब है।
दूसरी वरीय यूनानी खिलाड़ी ने एक कड़े मुकाबले में तीन सेट के मुकाबले में बतिस्ता आगुत को 6-4, 3-6, 7-6 (2) से हराकर सत्र की 40वीं जीत हासिल की। वहीं इस सीजन का दूसरा खिताब जीता। इससे पहले अप्रैल में मोंटे कार्लो टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया था। विश्व में छठी रैंकिंग पर काबिज सितसिपास विंबलडन में स्विस खिलाड़ी एलेक्जेंडर रिचर्ड से भिड़ेंगे।