फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Malaysia Masters: HS Prannoy loses in Malaysia Masters semi-finals, ends India's challenge

Malaysia Masters: मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में एचएस प्रणय की हार, भारत की चुनौती समाप्त

Sat, 09 Jul 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 09 Jul 2022 11:16 PM IST
सार

प्रणय और लांग का करियर रिकॉर्ड 4-4 हार-जीत का है। इससे पहले लगातार तीन बार प्रणय ने लांग का हराया था। पहला गेम भी प्रणय 21-17 से जीत गए, लेकिन वह आगे अपना नियंत्रण नहीं रख सके और मुकाबला गंवाना पड़ा।

विज्ञापन
Malaysia Masters: HS Prannoy loses in Malaysia Masters semi-finals, ends India's challenge
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार शटलर एचएस प्रणय मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को हांगकाग के एन का लांग एंगस से 21-17 9-21 17-21 से हार गए। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मुकाबला एक घंटे  चार मिनट तक चला।
विज्ञापन


प्रणय और लांग का करियर रिकॉर्ड 4-4 हार-जीत का है। इससे पहले लगातार तीन बार प्रणय ने लांग का हराया था। पहला गेम भी प्रणय 21-17 से जीत गए, लेकिन वह आगे अपना नियंत्रण नहीं रख सके और मुकाबला गंवाना पड़ा। पहले गेम में प्रणय ने स्मैश भी लगाए। एनजी का लांग अंक जुटाने के लिए स्मैश लगा रहे थे। पहले गेम में प्रणय 17-13 से आगे थे। इसके बाद लांग ने बढ़त कम की। हालांकि प्रणय ने 21-17 से गेम जीत लिया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा गेम प्रणय 9-21 से गंवा बैठे। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने एक समय 8-3 की बढ़त बना ली थी लेकिन वह अपनी लय को कायम नहीं रख सके। इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी ने 9 में से लगातार आठ अंक हासिल किए और 2 अंक की बढ़त बना ली। इसके बाद लांग की बढ़ते 16-12 हो गई। इसके बाद प्रणय स्कोर को 16-17 तक ले गए। लंबी रैली खेलते हुए लांग ने अगले तीन अंक जीते। मैच प्वाइंट जीतते ही लांग खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed