{"_id":"62c9bf05428bb25cff51fa9b","slug":"malaysia-masters-hs-prannoy-loses-in-malaysia-masters-semi-finals-ends-india-s-challenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Malaysia Masters: मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में एचएस प्रणय की हार, भारत की चुनौती समाप्त","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Malaysia Masters: मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में एचएस प्रणय की हार, भारत की चुनौती समाप्त
Sat, 09 Jul 2022 11:16 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:16 PM IST
सार
प्रणय और लांग का करियर रिकॉर्ड 4-4 हार-जीत का है। इससे पहले लगातार तीन बार प्रणय ने लांग का हराया था। पहला गेम भी प्रणय 21-17 से जीत गए, लेकिन वह आगे अपना नियंत्रण नहीं रख सके और मुकाबला गंवाना पड़ा।
विज्ञापन
एचएस प्रणय
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टार शटलर एचएस प्रणय मलयेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में शनिवार को हांगकाग के एन का लांग एंगस से 21-17 9-21 17-21 से हार गए। इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मुकाबला एक घंटे चार मिनट तक चला।
प्रणय और लांग का करियर रिकॉर्ड 4-4 हार-जीत का है। इससे पहले लगातार तीन बार प्रणय ने लांग का हराया था। पहला गेम भी प्रणय 21-17 से जीत गए, लेकिन वह आगे अपना नियंत्रण नहीं रख सके और मुकाबला गंवाना पड़ा। पहले गेम में प्रणय ने स्मैश भी लगाए। एनजी का लांग अंक जुटाने के लिए स्मैश लगा रहे थे। पहले गेम में प्रणय 17-13 से आगे थे। इसके बाद लांग ने बढ़त कम की। हालांकि प्रणय ने 21-17 से गेम जीत लिया।
वहीं, दूसरा गेम प्रणय 9-21 से गंवा बैठे। तीसरे और निर्णायक गेम में प्रणय ने एक समय 8-3 की बढ़त बना ली थी लेकिन वह अपनी लय को कायम नहीं रख सके। इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी ने 9 में से लगातार आठ अंक हासिल किए और 2 अंक की बढ़त बना ली। इसके बाद लांग की बढ़ते 16-12 हो गई। इसके बाद प्रणय स्कोर को 16-17 तक ले गए। लंबी रैली खेलते हुए लांग ने अगले तीन अंक जीते। मैच प्वाइंट जीतते ही लांग खुशी से झूम उठे।