फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   magnus carlsen wins london chess classic

कार्लसन ने जीता लंदन शतरंज क्लासिक का खिताब

Tue, 11 Dec 2012 02:16 PM IST
लंदन/एजेंसी
लंदन/एजेंसी Updated Tue, 11 Dec 2012 02:16 PM IST
विज्ञापन
magnus carlsen wins london chess classic

दुनिया के नंबर एक खिलाडी़ नार्वे के मैग्नस कार्लसन ने सोमवार को विश्व चैंपियन भारत के विश्वनाथन आनंद के खिलाफ नौवें और अंतिम दौर की बाजी ड्रा खेली। साथ ही चौथी लंदन शतरंज क्लासिक चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया जबकि आनंद को पांचवें स्थान से संतोष करना पडा़।

विज्ञापन


22 वर्षीय कार्लसन 18 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि पूर्व विश्व चैंपियन रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक 16 अंकों के साथ दूसरे, इंग्लैंड के माइकल एडम्स 13 अंकों और अमेरिका के हिकारू नाकामूरा 13 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। आनंद नौ अंकों के साथ पांचवें और आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन आठ अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में खेल रही एकमात्र महिला ग्रैंडमास्टर पोलैंड की जूडिथ पोल्गर को सातवां, इंग्लैंड के ल्यूक मैकशेन आठवें और उनके हमवतन गवेन जोंस नौवें और अंतिम स्थान पर रहे। नौवें दौर की अन्य बाजियों में एडम्स और क्रैमनिक तथा पोल्गर और मैकशेन ने ड्रा खेला जबकि नाकामूरा ने मैकशेन को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्लसन की ताजा रेटिंग 2862.4 है जो कि सर्वकालिक रिकॉर्ड है। उन्होंने रूस के दिग्गज खिलाडी़ गैरी कास्परोव के 13 वर्ष पुराने 2851 के रिकार्ड को पीछे छोडा़ है। नई रेटिंग एक जनवरी 2013 को जारी होगी। नार्वे के खिलाडी़ ने 19 वर्ष की उम्र में इसी टूर्नामेंट में विश्व का नंबर एक खिलाडी़ बनने का गौरव हासिल किया था और तबसे वह इस पर काबिज हैं।


अब कार्लसन ने एक बार फिर इस टूर्नामेंट में इतिहास बनाते हुए कास्परोव के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है। कार्लसन 2013 में लंदन में ही चैंलेंजर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे, जिसे जीतने वाला खिलाडी़ विश्व चैंपियन आनंद को चुनौती देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed