फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lovlina Borgohain and Nikhat Zareen among top Indian pugilists to stars in Elite Women's Boxing Tournament

Elite Women’s Boxing: लवलीना-निकहत एलीट महिला मुक्केबाजी में दिखाएंगी दम, शुक्रवार से शुरू होगा टूर्नामेंट

Thu, 26 Jun 2025 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना राज्य संस्था भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और तेलंगाना खेल प्राधिकरण का अंतर्गत हो रहा है। इसमें 15 इकाईयों की मुक्केबाज हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Lovlina Borgohain and Nikhat Zareen among top Indian pugilists to stars in Elite Women's Boxing Tournament
लवलीना - फोटो : ANI

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और दो बार की विश्व चैंपियन निकहत जरीन एलीट महिला मुक्केबाजी टूर्नामेंट में दबदबा दिखाने उतरेंगी। इन दोनों भारतीय महिला मुक्केबाजों की कोशिश शुक्रवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में खिताब हासिल करने पर टिकी होंगी। भारत की कई शीर्ष महिला मुक्केबाज भी इस टूर्नामेंट में कौशल दिखाएगी जो एक जुलाई तक चलेगा जिसमें पूर्व विश्व युवा चैंपियन अंकुशिता बोरो भी शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


इस टूर्नामेंट का आयोजन तेलंगाना राज्य संस्था भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) और तेलंगाना खेल प्राधिकरण का अंतर्गत हो रहा है। इसमें 15 इकाईयों की मुक्केबाज हिस्सा लेंगी। अन्य बड़ी मुक्केबाजों में विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन, ओलंपियन प्रीति, विश्व युवा चैंपियन अरूंधति चौधरी भी शामिल हैं जो 100 से अधिक मुक्केबाजों के साथ रिंग में उतरेंगी।
विज्ञापन


10 वजन वर्गों के प्रत्येक वर्ग के स्वर्ण और रजत पदक विजेता को पटियाला में एलीट राष्ट्रीय शिविर में जुड़ने का मौका मिलेगा। बीएफआई अध्यक्ष और अंतरिम समित के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, यह टूर्नामेंट भारतीय मुक्केबाजी की प्रतिस्पर्धी संरचना को मजबूत करने के लिए बनाया गया। इससे हमारी शीर्ष मुक्केबाजों को प्रतिस्पर्धी एक्सपोजर और युवा मुक्केबाजों को अनुभवी मुक्केबाजों को चुनौती देने का मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियनशिप का आयोजन विश्व मुक्केबाजी के तकनीकी एवं प्रतियोगिता नियमों के अनुसार किया जाएगा जिसमें प्रत्येक मैच में तीन तीन मिनट के तीन राउंड होंगे जिनके बीच में एक मिनट का आराम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed