{"_id":"58dbd3304f1c1bef4c63e04d","slug":"loksabha-speaker-distributed-football-to-mp-in-sansad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पीकर ने सांसदों को संसद में बांटी फुटबॉल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
स्पीकर ने सांसदों को संसद में बांटी फुटबॉल
amarujala.com, Presented By- मुकेश झा
Updated Wed, 29 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
सुमित्रा महाजन, लोकसभा अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की अपील पर देश में फुटबॉल का माहौल बनाने को अब सांसदों के जरिये रास्ता निकाला जा रहा है। इस साल देश के कई शहरों में होने वाले अंडर-17 वर्ल्ड कप और फीफा के कार्यक्रम मिशन 11 मिलियन को देश के हर हिस्से में फैलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को संसद भवन परिसर में सांसदों को फुटबॉल वितरित की। यह पहल खेल मंत्रालय और ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से की गई।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सांसदों को फुटबाल वितरित किए जाने के दौरान उनसे अपील की गई कि वे अपने क्षेत्रों में फुटबॉल को लोकप्रिय बनाएं। फुटबॉल से जुड़ी सुविधाएं अपने क्षेत्र में बढ़ाएं। खेल मंत्री विजय गोयल ने इस मौके पर सांसदों से कहा कि वे सांसद निधि के जरिए फुटबाल की सुविधाएं अपने क्षेत्र में स्थापित करें।
विज्ञापन
इसमें खेल मंत्रालय भी उनकी मदद को तैयार है। मिशन 11 मिलियन कार्यक्रम के जरिये देश भर के एक करोड़ 10 लाख स्कूली बच्चों को फुटबॉल से जोडड़ना है। यह फीफा की योजना है। जिस बड़े देश में अंडर-17 वर्ल्ड कप का आयोजन होता है फीफा की ओर से उस देश में मिशन 11 मिलियन योजना चलाई जाती है।
विज्ञापन
एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और फुटबॉलर बाइचुंग भुटिया की मौजूदगी में गोयल ने खुलासा किया कि 11 मिलियन में से देश के 15 हजार स्कूली बच्चों को फुटबॉल से जोडने का काम शुरू हो गया है। इस योजना के तहत बच्चों को फुटबॉल की तकनीक के बारे में बताया जा रहा है। भारतीय फुटबॉल टीम की पूर्व कप्तान और तृणमूल सांसद प्रसून बनर्जी ने इस मौके पर सांसदों को फुटबॉल की बारीकियां बताईं।