Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Loksabha Election : Indian sports persons cast their votes during voting for fifth phase news and updates

Loksabha Election: मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ी; सचिन, सूर्यकुमार ने डाला वोट

Mon, 20 May 2024 02:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 20 May 2024 02:32 PM IST
सार

आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उसमें महाराष्ट्र की 13 सीटें भी शामिल है। इस दौरान मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Loksabha Election : Indian sports persons cast their votes during voting for fifth phase news and updates
सचिन तेंदुलकर और सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उसमें महाराष्ट्र की 13 सीटें भी शामिल है। इस दौरान मुंबई की सभी लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं और इस राज्य से आने वाले खिलाड़ी मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, अजिंक्य रहाणे और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों ने मुंबई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से वोटिंग करने की अपील की। 
विज्ञापन
Trending Videos

Loksabha Election : Indian sports persons cast their votes during voting for fifth phase news and updates
वोट डालने के बाद सचिन और अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : PTI
बेटे अर्जुन के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे सचिन
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन सोमवार को अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर के साथ मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। सूत्रों के अनुसार, सचिन की पत्नी अंजली और बेटी सारा तेंदुलकर किसी कार्यक्रम में व्यस्त रहने के चलते फिलहाल वोट डालने नहीं पहुंची हैं। सचिन और अर्जुन ने मतदान करने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाई। सचिन ने पोलिंग बूथ के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं यही कहना चाहता हूं कि दिक्कत तब होती है जब आप बिना सोचे कुछ काम करते हैं या सोचते हैं, लेकिन उस पर कार्रवाई नहीं करते हैं। मैं लोगों से मतदान करने की अपील करता हूं। यह हमारे भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने लोगों से वोट डालने की अपील की
सचिन के अलावा भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार ने वोट डालने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की और सभी से मतदान करने की अपील की। सूर्यकुमार ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, आज अपने मत का प्रयोग कर देश के भविष्य को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें।  
 
विज्ञापन

पत्नी के साथ वोट डालने पहुंचे रहाणे
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे पत्नी के साथ मुंबई में वोट डालने गए। वोट डालने के बाद रहाणे ने पत्नी के साथ फोटो शेयर की। रहाणे ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, हमने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। क्या आपने ऐसा किया?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed