{"_id":"65f7eaa5e230bd36c0029bf0","slug":"lok-sabha-elections-para-archer-sheetal-became-the-icon-of-election-commission-exhibition-cricket-match-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: चुनाव आयोग की आइकन बनीं पैरा तीरंदाज शीतल, प्रदर्शनी क्रिकेट मैच भी हुआ आयोजित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Lok Sabha Elections: चुनाव आयोग की आइकन बनीं पैरा तीरंदाज शीतल, प्रदर्शनी क्रिकेट मैच भी हुआ आयोजित
Mon, 18 Mar 2024 12:48 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 18 Mar 2024 12:48 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की शीतल ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी उम्र अभी 17 साल है। वह अगली बार वोटर कार्ड बनवाकर चुनाव के पर्व में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
भारतीय चुनाव आयोग ने भारतीय बधिर क्रिकेट संघ (आईडीसीए) और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के बीच प्रदर्शनी क्रिकेट मैच आयोजित कराया। यह मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सहयोग से कराया गया। इस दौरान अर्जुन पुरस्कार विजेता पैरा तीरंदाज शीतल देवी को चुनाव आयोग का पीपल विद डिसएबिलिटी (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी का आइकन घोषित किया गया।
जम्मू-कश्मीर की शीतल ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनकी उम्र अभी 17 साल है। वह अगली बार वोटर कार्ड बनवाकर चुनाव के पर्व में हिस्सा लेंगी। उन्होंने पीडब्ल्यूडी आइकन बनाए जाने पर चुनाव आयोग का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू उपस्थित थे जिन्होंने विजेता टीम को सम्मानित किया।