{"_id":"5c584dcdbdec224bc62b4f27","slug":"wrestler-s-daughter-of-himachal-won-gold-in-sub-junior-kabaddi-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान की बेटी ने सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
पहलवान की बेटी ने सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
Mon, 04 Feb 2019 08:56 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांजू (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांजू (चंबा)
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 04 Feb 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
चुराह की बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। सब-जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता साई हॉस्टल टीम की सदस्य रही चंपा ने चुराह और पिछड़े जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
साई हॉस्टल की टीम ने बिहार के पटना में आयोजित 30वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में साई हॉस्टल की टीम ने दिल्ली को 60-25 के एकतरफा मुकाबले में हराया। चुराह के बघेईगढ़ की चंपा इसी टीम की हिस्सा थी।
विज्ञापन
चंपा ने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। साई हॉस्टल की टीम में पूरे देश की चुनिंदा खिलाड़ी सदस्य रहीं। इसमें प्रदेश की तीन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। टीम में साई हॉस्टल की अंशुल और आकर्षित शिमला से हैं, वहीं चंपा जिला चंबा के चुराह से है।
विज्ञापन
चंपा के पिता रमेश कुमार चुराह घाटी के प्रसिद्ध पहलवान हैं। छोटी उम्र से ही चंपा प्रतिभाशाली थी। प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में चौथी और पांचवीं कक्षा में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक बघेईगढ़ से पढ़ते हुए चंपा का दो बार चयन कबड्डी में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ था।
प्राथमिक स्तर में उनके कोच रहे कुलदीप राजपूत, ठाकुर दास वर्मा और ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि छोटी उम्र में ही चंपा ने राज्य स्तर तक चंपा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। चंपा के स्वर्ण पदक जीतने पर चुराह घाटी में खुशी का माहौल है।
चंपा वर्तमान में साई हॉस्टल धर्मशाला की छात्रा है। चंपा का कहना है कि इस जीत में उनके कोच और माता-पिता का सबसे ज्यादा सहयोग है। चंपा का कहना है भविष्य में भी अपना प्रदर्शन बरकरार रखेगी। चंपा का सपना अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनकर भारत के लिए खेलना है।