{"_id":"5e2c6a748ebc3e4b425e11e8","slug":"women-cricket-competition-kerala-defeated-madhya-pradesh-and-himachal-defeated-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: केरल ने मध्यप्रदेश और हिमाचल ने यूपी को हराया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
महिला क्रिकेट प्रतियोगिता: केरल ने मध्यप्रदेश और हिमाचल ने यूपी को हराया
Sat, 25 Jan 2020 09:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jan 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
महिला टीम की खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के ऊना में इंदिरा स्टेडियम में राष्ट्रीय अंडर-23 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन केरल ने मध्यप्रदेश को 5 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी कर 156 रन बनाए। निकिता सिंह ने 73 रन का योगदान दिया। केरल की मृदुला ने 4 और अनीता मैथ्यु ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में केरल ने 5 विकेट के नुकसान पर 38.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मीनू ने नाबाद 57 रन बनाए। मध्यप्रदेश से पूनम ने 3 और नित्या तिवारी ने एक विकेट चटकाया। केरल ने जीत के साथ 4 अंक हासिल कर लिए हैं।
विज्ञापन
संतोषगढ़ खेल मैदान में हिमाचल ने उत्तर प्रदेश को 3 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तर प्रदेश टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 209 रन बनाए। मुस्कान मलिक ने 80 रन की पारी खेली। एकता ने 38, आरजू ने 23 व आयुषी ने 21 रन बनाए। हिमाचल की पीजी कैहलों ने 2 विकेट चटकाए। सुष्मिता व रंजना ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में हिमाचल ने 49 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। कशिश ने नाबाद 92 रन बनाए। चित्रा सिंह ने 48 रन का योगदान दिया। उत्तर प्रदेश की शिल्पी यादव ने 3 विकेट चटकाए। राशि ने 2 और रेखा ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
पेखूबेला में बड़ौदा ने विदर्भ को 61 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा टीम ने 8 विकेट पर 236 रन बनाए। यस्तिका भाटिया ने 86 व हरुतविशा पाटेल ने 70 रन बनाए। आरती ने 30 रन बनाए। विदर्भ से मिनल व आंचल ने 3-3 विकेट हासिल किए। रश्मि व प्राजक्ता जोगी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में विदर्भ टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन बना पाई। दिशा ने 77 व लतिका ने 55 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। बड़ौदा से प्रज्ञा व जानकी ने 3-3 विकेट लिए। केशा पाटेल ने 2 तथा जया ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन