हिमाचल में महिला क्रिकेट का धूम-धड़ाका शुरू, सीनियर नेशनल के रिकॉर्ड 30 मैच होंगे
हिमाचल में आज से महिला क्रिकेट का धूम-धड़ाका शुरू हो गया है। एचपीसीए को वुमन सीनियर नेशनल वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के रिकॉर्ड 30 मैचों की मेजबानी मिली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल के ऊना इंदिरा गांधी स्टेडियम में मंगलवार को वुमन सीनियर वनडे ट्रॉफी के मुकाबले शुरू हो गए। पहला पहला मुकाबला इंदिरा स्टेडियम में बंगाल और कर्नाटक की टीम के बीच करवाया गया। जिसमें कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। बंगाल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 193 रन ही बना सकी। कर्नाटक ने 48.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए। वहीं, संतोषगढ़ क्रिकेट स्टेडियम में गोवा और रेलवे की टीम में मुकाबला हुआ।
इसमें रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। रेलवे ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। गोवा की टीम 34 ओवर में ऑल आउट हो गई और टीम के खिलाड़ी 92 रन ही बना सके। पेखूवेला के मैदान में बड़ौदा और महाराष्ट्र के बीच हुए मैच में महाराष्ट्र की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बड़ौदा की टीम 143 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। वहीं, दूसरी ओर 143 रनों का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम 139 रनों पर ढेर हो गई।
यह पहला मौका है जब हिमाचल को राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के इतने मैच करवाने का मौका मिला है। 18 फरवरी से आठ मार्च ऊना के तीन स्टेडियमों में वुमन सीनियर नेशनल वनडे क्रिकेट ट्रॉफी के 30 मुकाबले खेले जाने हैं। हिमाचल के अलावा बंगाल, कर्नाटक, बडौ़दा, महाराष्ट्र, गोवा, रेलवे, त्रिपुरा, विदर्भ की महिला टीमें इस दौरान आपस में भिड़ेंगी। ऊना के इंदिरा गांधी स्टेडियम के अलावा जेएनवी स्कूल ऊना और संतोषगढ़ स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे।
हिमाचल में होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल
19 फरवरी : बड़ौदा-विदर्भ, गोवा-त्रिपुरा, हिमाचल-कर्नाटक
20 फरवरी : बंगाल-त्रिपुरा, हिमाचल-महाराष्ट्र, रेलवे-विदर्भ
22 फरवरी : बंगाल-गोवा, कर्नाटक-त्रिपुरा
23 फरवरी : बंगाल-हिमाचल, महाराष्ट्र-विदर्भ
25 फरवरी : बडौ़दा-हिमाचल, गोवा-विदर्भ, कर्नाटक-त्रिपुरा
27 फरवरी : बड़ौदा-बंगाल, गोवा-कर्नाटक, महाराष्ट्र-रेलवे
29 फरवरी : बड़ौदा-त्रिपुरा, हिमाचल-विदर्भ
02 मार्च : बंगाल-महाराष्ट्र, कर्नाटक-विदर्भ, रेलवे-त्रिपुरा
04 मार्च : बड़ौदा-गोवा, बंगाल-रेलवे, हिमाचल-त्रिपुरा
06 मार्च : गोवा-हिमाचल, कर्नाटक-महाराष्ट्र, त्रिपुरा-विदर्भ
08 मार्च : बड़ौदा-कर्नाटक, बंगाल-विदर्भ, हिमाचल-रेलवे
बिलासपुर और रामपुर पहुंचे सेमीफाइनल में
वहीं, बिलासपुर में चल रही वन विभाग की राज्य स्तरीय वन खेल एवं ड्यूटी प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें राज्यभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर से करीब 700 खिलाड़ी बिलासपुर पहुंचे हैं जिसमें 70 के करीब महिला खिलाड़ी हैं। अभी अंक तालिका में आठ गोल्ड मेडल सहित कुल 19 मेडल के साथ हमीरपुर पहले स्थान पर बना हुआ है।
मंगलवार को खेले गए मुकाबलों में कबड्डी मैच बिलासपुर व रामपुर तथा मंडी व वन्यप्राणी शिमला सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। जबकि वॉलीबाल के मुकाबलों में कुल्लू व हमीरपुर तथा शिमला वन वृत्त व वन्यप्राणी शिमला सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल हुए है। अभी तक हुए मुकाबलों में हमीरपुर 8 गोल्ड, 6 सिल्वर व 5 कांस्य प्राप्त कर प्रथम स्थान पर बना हुआ है। जबकि धर्मशाला 6 गोल्ड, 1 सिल्वर व 2 कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। इस प्रतियोगिता का समापन 19 फरवरी को होगा जिसमें वन मंत्री गोबिंद ठाकुर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित भी करेंगे।