फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vinoo Mankad trophy 2018 uttarakhand loss his first match

वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तराखंड की हार के साथ निराशाजनक शुरुआत 

Sun, 07 Oct 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 07 Oct 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Vinoo Mankad trophy 2018 uttarakhand loss his first match
क्रिकेट - फोटो : demo pic

वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तराखंड ने बड़ी हार के साथ निराशाजनक शुरुआत की। पहली बार बीसीसीआई की प्रतियोगिता में खेलने उतरी उत्तराखंड की अंडर-19 टीम को बिहार ने 123 रनों से शिकस्त देकर कड़ा सबक दिया। बिहार के 239 रनों के जवाब में उत्तराखंड की पारी महज 116 रनों पर सिमट गई। गौरव जोशी (50) के अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर के रेलवे स्टेडियम में शनिवार को उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बिहार के ओपनर पीयूष कुमार सिंह और बिपिन सौरभ ने पहले विकेट कि लिए 23.4 ओवर में 107 रनों की साझेदारी की। पीयूष 74 रन बनाकर हरमन का शिकार बने जबकि बिपिन को गौरव जोशी ने पवेलियन भेजा।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे हर्ष राज और आकाश राज ने भी उत्तराखंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाए रखा। हर्ष ने 58 और आकाश ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली। बिहार की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में छह विकेट खोकर 239 रन बनाए। उत्तराखंड के लिए सुमित ने 35 रन देकर तीन, हरमन ने 37 रन देकर दो और गौरव जोशी ने 47 रन देकर एक विकेट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिखरती चली गई उत्तराखंड की बल्लेबाजी 
बिहार के 240 रनों के जवाब में खेलने उतरी उत्तराखंड टीम की बल्लेबाजी शुरुआत में ही बिखर गई और बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। ओपनिंग करने उतरे कप्तान अवनीश सुढ़ा नौ और तनुष गुसांई सात रन बनाकर आउट हुए। गौरव जोशी ने एक छोर से टिककर बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में सुमित और जगमोहन नगरकोटी ने 11-11 रन की पारी खेली। उत्तराखंड की पूरी टीम 33.2 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई। 


लगातार गिरे विकेट 
उत्तराखंड की टीम के लगातार विकेट गिरे। 23 रन के स्कोर पर ओपनर अवनीश सुढ़ा और तनुष गुसांई आउट हुए। वहीं, मनीष और कुशाग्र मेलकानी 27 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। टीम ने 43 रनों पर अखिल रावत, 46 पर हरमन, 48 पर सुमित जुयाल, 77 पर सुमित, 95 पर जगमोहन नगरकोटी और 116 पर गौरव जोशी का विकेट गंवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed