फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vijay merchant trophy 2018 Team uttarakhand lost match against Chhattisgarh

विजय मर्चेंट ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ की शानदार गेंदबाजी से पस्त हुई टीम उत्तराखंड, 182 रन पर हुई ढेर

Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Oct 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Vijay merchant trophy 2018 Team uttarakhand lost match against Chhattisgarh
cricket

विजय मर्चेंट ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम को छत्तीसगढ़ की टीम ने एक पारी और 26 रन से करारी शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ की पहली पारी में 302 रन के जवाब में उत्तराखंड की टीम पहली पारी में 94 और दूसरी पारी में 182 रन पर आउट हो गई। उत्तराखंड का कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक विकेट पर नहीं टिक पाया। 

विज्ञापन


रायपुर (छत्तीसगढ़) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को उत्तराखंड ने रविवार के अपने स्कोर दो विकेट पर 67 रन से आगे खेलना शुरू किया। रविवार के अविजित बल्लेबाज अनुज गिरी अपने स्कोर में पांच रन जोड़कर 31 रन पर आउट हो गए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान दिव्यम रावत और शाश्वत डंगवाल ने धैर्यपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

विज्ञापन

शाश्वत ने 39 और दिव्यम ने 24 रन बनाए। पूर्वांश ध्रुव 22 रन बनाकर आउट हो गए। पूर्वांश के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच पाया और पूरी टीम 82.1 ओवर में 182 रन पर ढेर हो गई। 

इससे पहले उत्तराखंड ने पहली पारी में 42.1 ओवर में 94 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 102 ओवर में नौ विकेट खोकर 302 रन बनाए और उसके बाद पारी घोषित कर दी।

पहली पारी के आधार पर छत्तीसगढ़ ने 208 रन की बढ़त हासिल की। सोमवार को दूसरी पारी में उत्तराखंड ने 30.4 ओवर में 67 रन पर दो विकेट गंवा दिए। युवराज चौहान ने 26 और अशर खान ने पांच रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed