{"_id":"5bb9f1da867a55272868ebbc","slug":"vijay-bhav-cricket-academy-won-the-final-trophy-by-5-wickets-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयभव क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
विजयभव क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला क्रिकेट एसोएसिशन बागपत द्वारा आयोजित द्वितीय जूनियर क्रिकेट लीग का फाइनल मैच रविवार को विजय भव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर शहीद शाहमल क्रिकेट एकेडमी व विजयभव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें वजयभव क्रिकेट एकेडमी ने 5 विकेट से फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
आयोजित क्रिकेट मैच का उदघाटन मुख्य अतिथि गाजियाबाद क्रिकेट जोन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा व जिलाध्यक्ष जिला क्रिकेट एसोसिएशन बागपत विश्वास चौधरी ने फीता काटकर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शहीद शाहमल एकेडमी ने आदित्य तोमर के नाबाद शतक से 213 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें सौरभ ने 24, अचिन ने 22 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विजयभव की ओर से गेंदबाजी करते हुए रिहान ने 3, गगन ने 2 व आकाश ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए विजय भव की टीम ने 36.2 ओवर में जीत हासिल कर ली। जिसमें रिहान व शाकिर ने 42-42 रन, वैभव ने 37, शावेज ने 31, विश्वास ने 28 व आकाश ने 16 रनों का योगदान दिया। शाहमल की ओर से तुषार, विवेक, हर्ष व देव ने 1-1 विकेट लिया। मैच का बेस्ट फील्डर आकाश, बेस्ट गेंदबाज गगन, बेस्ट बल्लेबाज आदित्य व मैन ऑफ दा मैच रिहान रहा।
विज्ञापन
इस प्रकार प्रतियोगिता का बेस्ट फिल्डर गगन, बेस्ट विकेटकीपर सुशांत, बेस्ट गेंदबाज आयुष, बेस्ट बल्लेबाज वैभव व 'मैन ऑफ द मैच' मोहित को चुना गया। विजेताओं को राकेश शर्मा व विश्वास चौधरी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के कोर्डिनेटर मल्लूक, श्रीधर मौजूद रहे।
स्वागत किया
बड़ौली गांव में रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिला सचिव सत्येन्द्र कुमार को उप्र कबड्डी एसोसिएशन में सहसचिव बनाएं जाने व गांव की टीम द्वारा मध्यप्रदेश में संपन्न हुई कबडडी प्रतियोगिता में जीत हासिल करने पर खुशी जतायी और सहसचिव व विजेता टीम का जोरदार स्वागत किया गया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/