सीबीएसई ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन वाराणसी का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्ड्री एजूकेशन द्वारा ईस्ट जोन क्लस्टर स्केटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली पर हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी अमित पाठक ने शिरकत की। उन्होंने सीबीएसई के ध्वज का ध्वजारोहण कर चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के 700 से अधिक स्केटिंग खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसजीएफआई के राष्ट्रीय महासचिव डा. राजेश मिश्रा ने कहा कि यह आगरा के लिए गौरव की बात है कि ईस्ट जोन स्केटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी सेंट एंड्रूज स्कूल को मिली है।
सेंट एंड्रूज स्कूल के मुख्य प्रबंधक डॉ. गिरधर शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रांजल शर्मा और शिवांजल शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। धन्यवाद स्कूल की प्रबंध निर्देशिका अपूर्वा शर्मा ने दिया।
अंडर-16 बालक वर्ग के विजेता
. पहले स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, बरेली के अर्पित यादव रहे।
. दूसरे स्थान पर वाराणसी सनबीम सनसिटी स्कूल के रिषभ गुप्ता रहे।
. तीसरे स्थान पर बलूनी पब्लिक स्कूल, आगरा के सौरभ चौधरी रहे।
अंडर-16 बालिका वर्ग के विजेता
. पहले स्थान पर सनबीम सनसिटी स्कूल, वाराणसी की अंशिका चौधरी रहीं।
. दूसरे स्थान पर सेंट जेवियर जूनियर स्कूल, मुजफ्फरपुर की उन्नति तिबरेवाल रहीं।
. तीसरे स्थान पर वाराणसी के डॉ. अमृतलाल इसहारत मेमोरियल स्कूल की यशस्वी पांडे रहीं।
अंडर-19 बालक वर्ग के विजेता
. पहले स्थान पर वाराणसी के माउंट लिटरा जी स्कूल के करन गोस्वामी रहे।
. दूसरे स्थान पर शिकोहाबाद के यंग स्कॉलर्स एकेडमी के इशांत यादव रहे।
अंडर-19 बालिका वर्ग के विजेता
. दूसरे स्थान पर वाराणसी के हेप्पी मॉडल स्कूल की श्वेता मौर्या रहीं।
. तीसरे स्थान पर सनबीम सनसिटी स्कूल, वाराणसी की प्रशांति सिंह रहीं।