फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   upgradation of ma stadium done in jammu kashmir on bcci norms

एमए स्टेडियम की बदलेगी शक्ल, सलाहकार ने अपग्रेडेशन कार्यों का किया निरीक्षण

Tue, 13 Nov 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 13 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
upgradation of ma stadium done in jammu kashmir on bcci norms
राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने किया एमए स्टेडियम का दौरा - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार ने सोमवार को एमए स्टेडियम का दौरा कर स्टेडियम के अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री डेवलपमेंट फंड के तहत 42.17 करोड़ रुपये की लागत से प्रोजेक्ट पर नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन द्वारा काम करवाया जा रहा है। इसके मार्च 2019 में मुकम्मल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सलाहकार को बताया गया कि बीसीसीआई मापदंडों के तहत स्टेडियम को विकसित किया जा रहा है। इसमें मुख्य पवेलियन के अलावा बैठने की क्षमता को बढ़ाया गया है। पब्लिक टायलेट, फूड प्लाजा, फ्लड लाइट, क्रिकेट मैदान, प्रैक्टिस पिच, ड्रेनेज सिस्टम आदि का निर्माण किया जा रहा है। सलाहकार ने निर्देश दिए कि स्टेडियम के अपग्रेडेशन कार्यों को तय समय में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


इन कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। इस दौरान जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डा. नसीन जावेद चौधरी, मंडलायुक्त संजीव वर्मा और एनपीसीसी के अधिकारियों ने अपग्रेडेशन कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम को नई शक्ल मिलने के बाद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले करवाने की क्षमता में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed