{"_id":"5bc2d0a3bdec22693e5a3109","slug":"under-23-cricket-trials-start-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: आज से शुरू होगा अंडर-23 टीम का फाइनल ट्रायल, 60 क्रिकेटर दिखाएंगे दम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
देहरादून: आज से शुरू होगा अंडर-23 टीम का फाइनल ट्रायल, 60 क्रिकेटर दिखाएंगे दम
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 14 Oct 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
cricket
उत्तराखंड की अंडर-23 टीम चयन के लिए रविवार से फाइनल ट्रायल होगा। राजधानी देहरादून स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में प्रदेशभर से चुने गए 60 क्रिकेटर ट्रायल देंगे, जिसके बाद 10 दिवसीय शिविर के लिए 25 को चुना जाएगा।
विज्ञापन
10 से 13 अक्तूबर तक देहरादून में तनुष क्रिकेट एकेडमी और काशीपुर में हाईलेंडर क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल आयोजित किए गए थे। दोनों जगह ट्रायल के बाद 30-30 क्रिकेटरों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। रविवार और सोमवार को फाइनल ट्रायल के बाद अंतिम 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन