फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Under 19 woman T20 cricket in dharamshala Himachal Pradesh Defeat Nagaland

हिमाचल के हाथों नगालैंड को मिली दस विकेट की शर्मनाक हार, पूरी टीम 24 पर ढेर

Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 22 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
Under 19 woman T20 cricket in dharamshala Himachal Pradesh Defeat Nagaland

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अंडर-19 महिला टी-20 ग्रुप-सी में नगालैंड को एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ी है। रविवार को हिमाचल ने नागालैंड को 10 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नगालैंड की पूरी टीम 18.4 ओवर में 24 पर ढेर हो गई। निर्धारित लक्ष्य को हिमाचल ने मात्र तीन ओवर में ही पूरा कर लिया। दूसरे मैच में  हरियाणा ने उत्तराखंड को नौ विकेट से हराया।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगालैंड की टीम हिमाचली गेंदबाजों के आगे टिक नहीं पाई। टीम के सात बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अंतिमा ने 10 और रिति विश्वास ने आठ रन बनाए। हिमाचल की ओर से पीजी काहलों ने चार ओवर में छह रन देकर सर्वाधिक तीन, वीपी फिस्टा ने 3.4 ओवरों में तीन रन देकर दो, अदिति और एनएम चौहान ने 1-1 विकेट लिया।
विज्ञापन


हिमाचल की ओर से सलाम बल्लेबाजी कप्तान एसएम सिंह ने नाबाद 16 और पूजा नेगी ने नाबाद चार रन बनाए और मैच जीत लिया। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 20 ओवर में छह विकेट गवांकर 63 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से कंचन परिहार 14, राघवी 11, ज्योति गिरी 9, मुदिता ग्रोवर 8, राधा चंद 2, अंकिता विष्ठ नाबाद 9 व प्रमिला रावत नाबाद 3 रन बनाए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा हरियाणा ने 8.1 ओवर में पूरा किया। इसमें शैफाली वर्मा ने 26, जिग्याशा ने नाबाद 11 और तनु जोशी ने नाबाद 19 रन का सहयोग दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed