फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una players won 20 medals in national karate competition

नेशनल कराटे प्रतियोगिता में ऊना के खिलाड़ियों ने जीते 20 पदक

Sat, 16 Nov 2019 07:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Nov 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Una players won 20 medals in national karate competition
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के खिलाड़ियों ने होशियारपुर में हुई 9वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में 20 मेडल जीतकर हिमाचल का नाम रोशन किया है। इंटरनेशनल शीतो काई कराटे और अल्टीमेट स्टार एकेडमी के कोच व प्रधान विकास शर्मा विक्की ने बताया कि खिलाड़ियों ने 7 स्वर्ण, 3 रजत तथा 10 कांस्य पदक जीते हैं। बताया कि अपने-अपने वर्ग (लड़के व लड़कियों) में अनिका जसवाल, समायरा, रोहिणी शर्मा, अरात्रिका, सुमेधा, धैर्य शर्मा व दिशांत ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन


मणिकर्णिका, गौरी शर्मा व ध्रुव कश्यप ने रजत पदक जीता। सिया, अमोदिता, हरप्रीत कौर, आशिमा राणा, प्रयास, सुमनित, अक्षित, नितिन, आरव डोगरा, आरुष शर्मा ने कांस्य पदक जीता। समाजसेवी जितेंद्र कुमार तथा जिला विकास अधिकारी यशपाल सिंह परमार ने खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। समाजसेवी जितेंद्र ने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कराटे एसोसिएशन के जीत सिंह सैनी, सुरेश कुमार और शैलजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed