फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Three Shooters of Chandigarh, Panchkula and Derabassi will Participate in Tokyo Olympic

खुशखबरी : टोक्यो ओलंपिक में निशाना साधेंगे ट्राईसिटी के तीन शूटर, चंडीगढ़ की पहली महिला निशानेबाज से बढ़ी उम्मीदें 

Mon, 05 Apr 2021 11:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 05 Apr 2021 11:28 AM IST
सार

  • चंडीगढ़ की पहली महिला निशानेबाज हैं अंजुम मोदगिल
  • पंचकूला की यशस्वी देसवाल और डेराबस्सी के अंगद वीर बाजवा को भी मिला मौका

विज्ञापन
Three Shooters of Chandigarh, Panchkula and Derabassi will Participate in Tokyo Olympic
अंजुम, अंगदवीर और यशस्वी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ ट्राईसिटी के तीन शूटर  इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे। चंडीगढ़ की पहली महिला निशानेबाज अंजुम मोदगिल, पंचकूला की यशस्वी देसवाल और डेराबस्सी के अंगद वीर

विज्ञापन

 बाजवा ओलंपिक में निशाना लगाएंगे। 

नेशनल राइफल शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनएआरआई) की राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक में टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय निशानेबाज दल का चयन किया गया। करीब दो साल पहले ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंजुम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में भाग लेंगी।
विज्ञापन



यह पहला ऐसा मौका होगा, जब शहर की किसी महिला निशानेबाज को खेलों के महाकुंभ में भाग लेने का अवसर मिलेगा। अंजुम के परिवार में उनकी मां शुभ और पिता सुदर्शन मोदगिल ने बेटी के ओलंपिक चयन पर खुशी जताई है। उन्हें मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी मिली है। अंजुम की मां ने बेटी को शूटिंग के प्रति प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में विश्व कप शूटिंग में उनका शानदार प्रदर्शन रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंजुम ने दो वर्ष पहले हासिल किया था ओलंपिक कोटा

करीब दो वर्ष पहले ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली अंजुम 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन इवेंट में भारतीय चुनौती पेश करेगी। अंजुम मोदगिल चंडीगढ़ के सेक्टर 37 की रहने वाली है और पिछले कई साल से भारतीय सीनियर महिला टीम की सदस्य हैं।

पंचकूला की रहने वाली यशस्वी देसवाल ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में हिस्सा लेंगी। इनके साथ हरियाणा की मनु भाखर भी होंगी। यशस्वी ने सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की है। वे 2019 में रियो डी जेनरो में खेले गए वर्ल्ड कप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकीं हैं।

अंगदवीर सिंह बाजवा ओलंपिक में स्कीट पुरुष वर्ग में हिस्सा लेंगे। वर्ष 2018 में कुवैत में एशियन शॉटगन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता। उनके पिता ने डेराबस्सी स्थित अपने घर पर ही स्कीट की शूटिंग रेंज बनाई हुई है। इसी रेंज पर अंगदवीर सिंह अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed