फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy, J&K lost match despite Omar's sharp bowling

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफीः उमर की धारदार गेंदबाजी भी जेएंडके को नहीं दिला पाई जीत

Tue, 12 Nov 2019 03:53 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 12 Nov 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy, J&K lost match despite Omar's sharp bowling
सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी , फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में जेएंडके की टीम को झारखंड के हाथों सात रन से हार का सामना करना पड़ा। टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी जेएंडके की टीम ने विपक्षी टीम को 19.4 ओवर में 107 रन पर ढेर कर दिया।

विज्ञापन


गेंदबाजी में उमर नजीर ने चार ओवर में 17 रन देकर पांच विकेट झटके। जबकि रामदयाल ने तीन और नासिर गुलाम ने एक विकेट लिया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन से विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को घुटने टेकने पर मजबूर किया।
विज्ञापन


108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेएंडके की टीम 100 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम को सात रन से हार का मुंह देखना पड़ा। बल्लेबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम की ओर से शुभम खजूरिया ने 38 और शुभम पुंडीर ने 33 रन बनाए। इसके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज रन नहीं बना सका। झारखंड की ओर से राहुल अत्री ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। जेएंडके की टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को ओडिशा के सात होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed