{"_id":"5c07ddd9bdec22419820b3f4","slug":"suresh-raina-said-returning-in-indian-cricket-team-is-depend-upon-his-performance-and-bcci-decision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई और मेरे प्रदर्शन पर निर्भर है भारतीय टीम में वापसी: सुरेश रैना","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बीसीसीआई और मेरे प्रदर्शन पर निर्भर है भारतीय टीम में वापसी: सुरेश रैना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 05 Dec 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
जम्मू में रणजी मैच के लिए पहुंचे सुरेश रैना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के सदस्य सुरेश रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जब भी आता हूं, लगता है घर पर हूं। यहां मेरे काफी दोस्त हैं। मंदिरों के शहर जम्मू में आना सुखद लगता है। जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। वे खुले दिमाग से खेले, मनोरंजन करें और लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करें।
देश के लिए प्रतिनिधित्व करने में अपनी भूमिका निभाएं। यहां जीजीएम साइंस कालेज के हास्टल मैदान पर वीरवार को शुरू हो रही चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबले में जेएंडके के खिलाफ सुरेश रैना यूपी टीम की ओर से मैदान पर उतरेंगे।
रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से परवेज जैसे क्रिकेटरों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जब टीम इंडिया में मैं कप्तान था तब भी इरफान मेरे साथ खेले हैं। वह देवधर ट्राफी में भी खेले। इरफान पठान भी जम्मू-कश्मीर टीम में बेहतर काम कर रहे हैं। आगामी विश्व कप के लिए रैना ने कहा कि टीम इंडिया मेहनत कर रही है और उम्मीद है सब कुछ अच्छा होगा।
विज्ञापन
टीम इंडिया में वापसी पर रैना ने कहा कि यह बीसीसीआई और मेरे प्रदर्शन पर निर्भर करता है। जम्मू में मेरे काफी दोस्त हैं। यहां जहूर भाई के घर आना परिवार जैसा लगता है। इसलिए जम्मू-कश्मीर में कभी भी आने पर बाहर जैसा अहसास नहीं होता है।