फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Sub junior hockey championship in jharkhand and jind haryana

झारखंड और जींद में होगी सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता

Sat, 13 Feb 2021 04:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Feb 2021 04:03 PM IST
विज्ञापन
Sub junior hockey championship in jharkhand and jind haryana
हॉकी- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हॉकी इंडिया की सब जूनियर महिला-पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इस बार झारखंड के सिमड़ेगा और हरियाणा के जींद में होगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की महिला एवं पुरुष वर्ग की टीमों के ट्रायल 15 फरवरी को ऊना के एस्ट्रो टर्फ मैदान में होंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का हॉकी इंडिया पोर्टल में पंजीकृत होना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


हॉकी हिमाचल संघ के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि ट्रायल में अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश ठाकुर, दीदार सिंह, अजीत कुमार, अनिल खंतवाल, सुमन पुरी, तबी चौहान, सुषमा शर्मा और प्रशिक्षक आशीष सेन, पार्केश दीमन खिलाड़ियों का चयन करेंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 11वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। प्रतियोगिता झारखंड के सिमड़ेगा और नरवाणा जींद हरियाणा में होगी। 
विज्ञापन


सब जूनियर लड़कियों की प्रतियोगिता 10 से 21 मार्च और लड़कों की प्रतियोगिता 17 से 28 मार्च तक होगी। एक जनवरी 2005 के बाद जन्में खिलाड़ी ट्रायल में भाग ले सकते हैं। बोनोफाइड, आयु प्रमाण पत्र, चिकित्सा और अलाउड सर्टिफिकेट लाना होगा। जिला खेल अधिकारी हमीरपुर रविशंकर ने कहा कि हॉकी एसोसिएशन यह प्रतियोगिता करवा रही है। हिमाचल हॉकी के महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय कोच रोमेश पठानिया ने कहा कि ट्रायल में भाग लेने के लिए खिलाड़ी उनसे व आशीष सेन से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed