{"_id":"5c20dbc4bdec2256986d223c","slug":"state-level-senior-hockey-championship-started-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ऊना ने इस की टीम को दी शिकस्त","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में ऊना ने इस की टीम को दी शिकस्त
Mon, 24 Dec 2018 06:44 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 24 Dec 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मैदान के एस्ट्रोटर्फ मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा मुख्यातिथि थे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष अतिथि थे। पहले दिन बिलासपुर और सोलन की टीमों के बीच मैच खेला गया।
विज्ञापन
इसमें सोलन ने बिलासपुर को 3-1 से हराया। सिरमौर और ऊना के बीच खेले गए दूसरे मैच में ऊना ने 9-2 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का तीसरा मैच मंडी और लाहौल-स्पीति के बीच खेला गया। इसमें मंडी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और सोलन को 7-0 से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन
कांगड़ा और बिलासपुर के टीमों के मध्य खेले गए चौथे मैच में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। काफी संघर्ष के बाद भी मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। मैच 1-1 अंकों की बराबरी पर खत्म हुआ। मुख्यातिथि प्रवीण शर्मा ने बताया कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ खेलों में हिस्सा लेने से युवाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से विकास होता है। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन पुरी, हॉकी के मुख्य कोच अशीष सेन, राज कुमार पठानिया और सुमित आदि मौजूद रहे।