फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports officers will now share the shared on the field with players

स्पोर्ट्स अफसर भी अब मैदान पर दिखाएंगे हुनर, खिलाड़ियों से साझा करेंगे अनुभव 

Sun, 14 Oct 2018 01:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 14 Oct 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
Sports officers will now share the shared on the field with players
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैनात स्पोर्ट्स अफसर भी अब मैदान में अपना हुनर दिखाएंगे। सप्ताह में तीन दिन उन्हें खिलाड़ियों के बीच समय बिताना होगा और अपने अनुभव साझा करने होंगे। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास में वृद्धि के मद्देनजर खेल मंत्री के व्यक्तिगत सुझाव के बाद यह निर्णय लिया है।  

विज्ञापन


कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों के संचालन का दायित्व तीन स्थाई स्पोर्ट्स अफसरों के अलावा अंशकालिक कोच संभालते हैं। हर साल यहां इन अंशकालिक कोचों की तैनाती होती है, जो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का काम करते हैं। 
विज्ञापन


विशेष परिस्थिति में ही स्पोर्ट्स अफसर मैदान पर दिखाई देते हैं। वरना उनका पूरा समय केवल हॉस्टल के खिलाड़ियों के बीच ही व्यतीत होता है। कुछ साल पहले अंशकालिक कोचों को स्थाई नियुक्ति दिलाने के प्रयास शुरू किये गये। अधिकारियों का मानना था कि अगर अनुभवी स्थाई कोच प्रशिक्षण का दायित्व संभालेंगे तो परिणाम और बेहतर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय बैठक में उठा स्थाई कोचों का मुद्दा
पिछले दिनों खेल विभाग की बैठक में स्थाई और अंशकालिक कोचों के प्रशिक्षण का मुद्दा उठा। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान भी इस बैठक में मौजूद रहे। काफी देर चली चर्चा के बाद उन्होंने सुझाव दिया कि अगर अंशकालिक कोच के अलावा स्पोर्ट्स अफसर भी कुछ समय खिलाड़ियों के बीच मैदान में बिताये तो इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। खेल मंत्री के इस प्रस्ताव को सभी ने सराहा और तभी इस व्यवस्था को लागू करने का ऐलान हो गया। 

सप्ताह में तीन दिन रहेंगे खिलाड़ियों के बीच
नई व्यवस्था के बाद स्पोर्ट्स अफसरों को सप्ताह में तीन दिन खिलाड़ियों के बीच रहना होगा। केवल यही नहीं वह खिलाड़ियों के साथ पसीना भी बहाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को दूर करना, खिलाड़ियों को टिप्स देना और शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी खिलाड़ियों को मजबूत बनाना उनका मुख्य दायित्व होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यवस्था भी खेलों के लिहाज से कारगर साबित होगी। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed