फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Two women players from Nalagarh Himachal were selected in India camp

Sports News: हिमाचल के नालागढ़ की दो महिला खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप में हुआ

Fri, 11 Apr 2025 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 11 Apr 2025 07:27 PM IST
सार

राजपुरा में खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रही साक्षी शर्मा और निधि शर्मा का कबड्डी के इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन
Sports News Two women players from Nalagarh Himachal were selected in India camp
निधि शर्मा/साक्षी शर्मा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुरा में खेलो इंडिया के सेंटर में कबड्डी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पांच खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग कैंप के लिए हुआ है। खेलो इंडिया सेंटर में प्रशिक्षण ले रही साक्षी शर्मा और निधि शर्मा का कबड्डी के इंडिया कैंप के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी 15 अप्रैल से गांधीनगर में होने वाले इंडिया कैंप में भाग लेंगी। अगर कैंप में दोनों का प्रदर्शन अच्छा रहा तो भारतीय टीम से खेलेंगी।

विज्ञापन


नालागढ़ के ही मयंक सैणी का चयन सीनियर कबड्डी में एशिया टीम के कैंप के लिए हुआ है। वह भी गांधी नगर में खेल की बारीरिकां सीखेंगे। गुरुनानक स्कूल में पढ़ने वाली एकता चंदेल का चयन यूथ एशिया कैंप के लिए हुआ है। बाबो जग्गो स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे युवा अवनीत सिंह राणा भी यूथ एशिया कैंप के लिए चयन हुआ है। खेलो इंडिया सेंटर के कोच संजीव ठाकुर ने बताया कि नालागढ़ से तीन महिला और दो पुरुष खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैंप के लिए हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed