फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sports news T 20 match and Gwalior beat Delhi team by 16 runs

टी-20 में टक्कर का मुकाबला, ग्वालियर ने दिल्ली की टीम को 16 रनों से हराया

Thu, 25 Oct 2018 10:06 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Thu, 25 Oct 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
Sports news T 20 match and Gwalior beat Delhi team by 16 runs
फाइल फोटो

मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट लीग टी-20 चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। जिसमें विभिन्न राज्यों की क्रिकेट टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का पहला मैच दिल्ली और ग्वालियर की टीम के बीच हुआ। जिसमें ग्वालियर की टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की टीम को 16 रनों से हराया। यह प्रतियोगिता यूपी के शामली शहर में हो रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में क्रिकेट लीग टी-20 चैंपियनशिप शुरू हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों से परिचय करते हुए सभी से मेहनत व लग्न से खेलकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। 
विज्ञापन


वहीं कोच सन्नी ने बताया कि प्रतियोगिता में अलग-अलग राज्यों की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया है। जिसमें दिल्ली, बड़ौत, करनाल, मेरठ, मुजफ्फरनगर, ग्वालियर, पानीपत, करनाल, शामली की टीम मौजूद है। पहला मैच ग्वालियर और दिल्ली की टीमों के बीच हुआ। जिसमें ग्वालियर के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ग्वालियर की टीम ने 121 रन बनाए। सर्वाधिक रन सौरव ने 32 रन बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष में बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम मात्र 104 रन बनाकर ही आउट हो गई। यह मैच 16 रनों से ग्वालियर ने जीत लिया। जिसमें सर्वाधिक रन अर्जुन व मनीष ने बनाए और पांच विकेट भी चटकाए। प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed