फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sports News Mountain girls do wonders won one gold two bronze medals

Sports News: पहाड़ की बेटियों का कमाल; एक स्वर्ण, दो कांस्य जीते

Sun, 01 Jun 2025 12:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Jun 2025 12:51 PM IST
सार

27 मई से 31 मई तक हुई चैंपियनशिप के डबल स्कल्स 500 मीटर दौड़ में किन्नौर के पोंडी की अर्चिता नेगी और कुल्लू की धार की श्रेया ठाकुर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। 

विज्ञापन
Sports News Mountain girls do wonders won one gold two bronze medals
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली जल क्रीड़ा केंद्र एनटीपीसी की खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

साई जल क्रीड़ा केंद्र एनटीपीसी बरमाणा के खिलाड़ियों ने सब जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते। 27 मई से 31 मई तक हुई चैंपियनशिप के डबल स्कल्स 500 मीटर दौड़ में किन्नौर के पोंडी की अर्चिता नेगी और कुल्लू की धार की श्रेया ठाकुर की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। क्वाड्रपल स्कल्स 500 मीटर में अर्चिता नेगी, श्रेया ठाकुर और कुल्लू के खरेरी निवासी जुड़वां बहनें तनिष्का ठाकुर और अनामिका ठाकुर की टीम ने कांस्य पदक जीता। पेयर 500 मीटर में ऊना की पारिशा डडवाल और रोहडू की चाहत ने कांस्य पदक जीता। बिलासपुर की खुशी चंदेल ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। केंद्र के प्रभारी विजय नेगी ने सफलता का श्रेय कोच संजीव सिंह और मनीषा के मार्गदर्शन को दिया।

विज्ञापन


यूपी ने जेएंडके और तमिलनाडु को हराया
हिमाचल प्रदेश टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से नगरोटा बगवां में पूर्व मंत्री जीएस बाली की स्मृति में अखिल भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक आरएस बाली ने किया। प्रतियोगिता में 16 राज्यों से 28 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की 8 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में 8-8 ओवर के मैचों को 30 यार्ड की परिधि में खेला जा रहा है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव लोकेश शर्मा और आयोजन चेयरमैन एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर एवं जूनियर वर्ग की टीमें भाग ले रही हैं। शनिवार को खेले गए मैचों में गर्ल्स सीनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को हराकर दो मैच जीते। इसी वर्ग में हरियाणा ने जम्मू-कश्मीर को परास्त किया। गर्ल्स जूनियर वर्ग में गोआ ने कर्नाटक को मात दी। बॉयज सीनियर वर्ग में पुड्डुचेरी ने पूर्वांचल को हराया। बॉयज जूनियर वर्ग में गोआ ने महाराष्ट्र और दिल्ली को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर, मंडी ओवरऑल चैंपियन
आईटीआई पपलोग में आयोजित पांच दिवसीय 34वीं राज्य स्तरीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) में शिमला ओवरऑल चैंपियन बना। समापन समारोह में अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा नरेश कुमार वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ओवरऑल (खेल) चैंपियन ट्राॅफी हमीरपुर और मंडी को दी गई। वहीं ओवरऑल एथलेटिक्स चैंपियन की ट्राॅफी शिमला के नाम रही। इसके अतिरिक्त बास्केटबाल प्रतियोगिता में चंबा विजेता जबकि हमीरपुर उपविजेता रहा। वॉलीबाल में मंडी विजेता और बिलासपुर उपविजेता रहा। कबड्डी में हमीरपुर ने पहला और सोलन ने दूसरे स्थान हासिल किया। खो-खो में शिमला ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान हासिल किया। सोलन दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में कांगड़ा प्रथम और मंडी द्वितीय स्थान पर रहा। वहीं किन्नौर ने सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। मंडी दूसरे और शिमला ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पर्यवेक्षक विजय कुमार, अशरफ अली, सुरेश शर्मा, रविंद्र सिंह बन्याल व टीम कोच, टीम मैनेजर व अन्य मौजूद रहे।  प्रतियोगिता में 12 जिलों से लगभग 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed