फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports complex in jammu city with capacity of seventy thousand people soon

जम्मू शहर में बनेगा 70 हजार लोगों की क्षमता वाला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स

Mon, 04 Mar 2019 06:37 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 04 Mar 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
sports complex in jammu city with capacity of seventy thousand people soon
- फोटो : फाइल
जम्मू शहर में 70 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक स्टेडियम का निर्माण होगा। बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स ग्रीन एवेन्य का निर्माण 107 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से होगा। यह जानकारी अलग-अलग प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य के लिए नींव पत्थर रखने के दौरान मुख्य सचिव बीबीआर सुब्रह्मण्यम ने दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हैंडबॉल, वॉलीबॉल, टेनिस और बैडमिंटन के 12 कोर्ट होंगे। इसके अलावा स्टेडियम के चारों ओर एक जॉगिंग ट्रैक होगा। 70 हजार लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक क्रिकेट मैदान, स्केटिंग रिंक, साइकलिंग ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट और एथलेटिक्स ट्रैक होंगे। इसका निर्माण जम्मू और कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा किया जाएगा। काम को तय समय के अंदर पूरा करवाया जाएगा। 
विज्ञापन


वहीं, नए डीसी आफिस परिसर और भगवती नगर से 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का मुख्य सचिव ने नीवं पत्थर रखा। भगवती नगर पुल से 2.5 किलोमीटर की सड़क पर नए स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की अनुमानित लागत 5 करोड़ रुपए है। खेल गतिविधियों और अन्य कार्यों के लिए वैकल्पिक सड़क संपर्क प्रदान होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का ढांचा भी रियासत में मजबूत किया जा रहा है। मढ़ और नगरोटा में नए डिग्री कालेज का काम चल रहा है। छात्रों को बेहतर सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed