{"_id":"5bb9f82b867a556a335cb39d","slug":"sirmou-wins-volleyball-championship-in-kunihar-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला को हराकर सिरमौर बना वॉलीबाल चैंपियन","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
शिमला को हराकर सिरमौर बना वॉलीबाल चैंपियन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
Updated Sun, 07 Oct 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा माइनर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा मुख्यातिथि थे। प्रतियोगिता में प्रदेश के 11 जिलों और 3 हॉस्टल से करीब 680 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, वॉलीबाल, कुश्ती, बैडमिंटन, योग, खो-खो, वेट लिफ्टिंग सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
सिरमौर ने शिमला को हराकर वॉलीबाल की ट्रॉफी अपने नाम की। खो-खो में सिरमौर ने बिलासपुर को हराया। कबड्डी में शिमला ने मंडी को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। कुश्ती में सोलन प्रथम, बिलासपुर व मंडी द्वितीय रहे। भारोत्तोलन में ऊना प्रथम, जिला कांगड़ा द्वितीय। टेबल टेनिस में मंडी प्रथम, सोलन द्वितीय रहा। बैडमिंटन में कांगड़ा ने मंडी को हराया।
विज्ञापन
योग में सोलन प्रथम, हमीरपुर द्वितीय रहा। आर्ट टेस्टिंग योग में सोलन की खुशी प्रथम, शिमला की समीक्षा द्वितीय। शिमला की मुस्कान, सोलन की कुसुम द्वितीय रहीं। इंटर स्टेट वॉलीबाल में हॉस्टल जुब्बल ने सिरमौर को हराया। इंटर स्टेट कबड्डी में बिलासपुर हॉस्टल की छात्राओं ने शिमला की छात्राओं को हराया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश नेगी, स्कूली क्रीड़ा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह धौटा, रणजीत ठाकुर, सुनीता ठाकुर, सरला ठाकुर, भाग राम हौटा, विजय धवन, धर्मपाल, राजेंद्र शर्मा, अविनाश मल्होत्रा, अनिल शर्मा, सुरेंद्र कुमार, हेम शर्मा, लोक पाल, सुरेंद्र, शेर सिंह, अरुण भारद्वाज, महेंद्र राठौर, अजय त्यागी, टीसी गर्ग, रोशन शर्मा, प्रतिभा कंवर, नीलकंठ ठाकुर, संदीप जोशी, राहुल कंवर और हंसराज ठाकुर मौजूद रहे।