{"_id":"5bb8ad6c867a5568294dc797","slug":"sirmore-wins-kho-kho-title-by-defeating-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर को हराकर सिरमौर ने जीता खो-खो खिताब","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
बिलासपुर को हराकर सिरमौर ने जीता खो-खो खिताब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुनिहार (सोलन)
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार में छात्राओं की अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती मुकाबले में सोलन ने बाजी मारी। वॉलीबाल में सिरमौर ने शिमला को हराया। सिरमौर ने बिलासपुर को हराकर खो-खो का खिताब जीता।
विज्ञापन
बैडमिंटन में कांगड़ा ने मंडी को शिकस्त दी। इससे पूर्व खो-खो का सेमीफाइनल बिलासपुर और कुल्लू के मध्य खेला गया। इसमें बिलासपुर ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल सिरमौर और शिमला के मध्य खेला गया। सिरमौर ने फाइनल की खिताबी दौड़ में प्रवेश किया। कबड्डी के सेमीफाइनल के लिए मंडी, शिमला और सोलन की टीमों ने क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
स्कूल प्रधानाचार्य जगदीश नेगी व एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर ने बताया कि रविवार को खेलों का विधिवत समापन होगा। इसमें डीएसपी दाड़लाघाट डॉ. अमित शर्मा मुख्यातिथि होंगे। समापन कार्यक्रम दोपहर साढ़े 12 बजे आरंभ होगा।