{"_id":"5bd31fbebdec2269525f9050","slug":"shamli-wrestlers-win-medals-in-national-wrestling-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शामली के पहलवानों ने जीते पदक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में शामली के पहलवानों ने जीते पदक
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
कुश्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में आयोजित हुई नेशनल कुश्ती में शामली के पहलवानों ने हिस्सा लेते हुए अपना दम दिखाया। पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। अखाड़े में पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत कर बधाई दी गई।
विज्ञापन
बता दें कि 22 से 25 अक्तूबर के बीच मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में 31वीं विद्या भारती स्कूल नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें शामली के पिंटू पहलवान अखाड़े के प्रशिक्षु प्रिंस ने अंडर 14 में 48 किग्रा फ्री स्टाइल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अश्वनी ने अंडर 19 में 61 किग्रा भार वर्ग में द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन
वहीं 51 किग्रा भार में प्रियांशु ने तृतीय स्थान पाया। जिला कुश्ती कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि अखाड़े से तीन पहलवानों ने नेशनल में प्रतिभाग किया था। तीनों ने मेडल पाकर अखाड़े व जनपद का नाम रोशन किया। सभी का शुक्रवार को अखाड़े में पहुंचने पर जोरदार स्वागत कर बधाई दी। पहलवानों ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु पिंटू व कोच प्रदीप को दिया। इस दौरान सतेंद्र फौजी, अनिल, बिट्टू, सुधीर मलिक, श्यामवीर ने भी सभी को बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/