फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Senior football tournament to be held in Kalpa, Kinnaur, the union released the calendar

किन्नौर के कल्पा में होगा सीनियर फुटबाल टूर्नामेंट, संघ ने जारी किया कैलेंडर

Sun, 09 Feb 2020 06:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sun, 09 Feb 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Senior football tournament to be held in Kalpa, Kinnaur, the union released the calendar
फुटबॉल - फोटो : social Media

हिमाचल फुटबाल संघ ने वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। ऊना में हुई संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में किन्नौर के कल्पा में वरिष्ठ वर्ग की राज्य प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। यह प्रतियोगिता सितंबर में करवाई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना और नरेश खन्ना ने की। मीडिया समन्वयक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि बैठक में वर्ष 2020 का खाका तैयार किया गया। वर्ष भर की फुटबाल संघ की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन


कुल्लू के ढालपुर में क्लब चैंपियनशिप अप्रैल में करवाई जाएगी। प्रदेश में अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ई लाइसेंस कोर्स भी करवाएगा। मंडी के सुंदरनगर में मार्च में रेफरी रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा। ऑल इंडिया अंडर-17 ब्वॉयज इंटरनेशनल का टूर्नामेंट धर्मशाला में करवाया जाएगा।  बैठक में हिमाचल में क्लब लीग टूर्नामेंट शुरू करने पर भी चर्चा की गई। सत्यदेव शर्मा ने बताया कि जूनियर स्टेट चैंपियनशिप ऊना के नगडोली में होगी। अंडर-13 राज्य प्रतियोगिता जुलाई में बिलासपुर में होगी।
विज्ञापन


सब जूनियर राज्य प्रतियोगिता जून में कांगड़ा में करवाई जाएगी। प्रदेश फुटबाल संघ वुमन आई लीग हमीरपुर के नादौन में करवाएगा। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में प्रविंद्र भट्टी और विकास भारद्वाज को नया सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश में जमीनी स्तर पर फुटबाल प्रतियोगिताएं करवाने का निर्णय लिया गया। संघ के महासचिव दीपक शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नरेश राणा, रेफरी हेड श्याम सुंदर शर्मा, मीडिया कोऑर्डिनेटर एसडी शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुमित कुमार शर्मा सहित जिलों के अध्यक्ष, महासचिव और रेफरी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी फुटबाल क्लब का मिला साथ
सत्यदेव शर्मा ने बताया कि फ्रैंकफर्ट का फुटबाल क्लब हिमाचल फुटबाल संघ के साथ मिलकर काम करेगा। प्रदेश के अलग-अलग स्कूलों में टूर्नामेंट करवाया जाएंगे। हिमाचल में फुटबाल को लोकप्रिय बनाने पर काम किया जाएगा। फुटबाल गतिविधियां बढ़ाने और नई तकनीक ईजाद करने पर काम किया जाएगा। हिमाचल फुटबाल संघ का शिष्टमंडल जल्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलकर कार्य योजना पर विचार करेगा।
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed