फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sanjay Yadav will fight with US wrestler for bronze medal

कांस्य पदक के लिए अमेरिका के पहलवान से भिड़ेंगे संजय यादव

Sun, 30 Sep 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर) Updated Sun, 30 Sep 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Yadav will fight with US wrestler for bronze medal

मैसिडोनिया के स्कोपजे में चल रही विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के संजय यादव कांस्य पदक के लिए अमेरिका के पहलवान से भिड़ेंगे। संजय यादव सेमीफाइनल में पोलैंड के पहलवान से हार गए थे। इसके बाद अब वे कांस्य पदक के लिए मुकाबला खेलेंगे।

विज्ञापन


संजय यादव 100 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा  ले रहे हैं। आठ सदस्यों वाली भारतीय टीम में संजय यादव हिमाचल के अकेले खिलाड़ी हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 सितंबर को होगा। सरकाघाट के संजय यादव मंडी के बागला स्कूल में बतौर डीपीई सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


वे किक बॉक्सिंग के टॉप अंतरराष्ट्रीय रेफरियों में भी शामिल है। पहले भी घरेलू प्रतिस्पर्धाओं में संजय यादव प्रदेश को कई मेडल दिलवा चुके हैं। अब कांस्य पदक के लिए अकेले भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय यादव ने 1999 में चंडीगढ़ में हुई अंतर विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश को रजत पदक दिलाया था। वर्ष 2005 में उन्हें कुश्ती में हिमाचल केसरी के खिताब से भी सम्मानित किया गया। 2009-10 में सीनियर नेशनल वूशु प्रतियोगिता में प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता।


2010 में मार्शल आर्ट की विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में भारत के लिए रजत पदक जीता। 2011 में हांगकांग में हुई अंतरराष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक देश के लिए जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed