Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sandhya wins gold medal in National skiing competition at Solang Nala Manali

राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटी ने जीता गोल्ड

Mon, 04 Feb 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Feb 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
Sandhya wins gold medal in National skiing competition at Solang Nala Manali

सोलंगनाला में चल रही राष्ट्रीय स्कीइंग प्रतियोगिता में हिमाचल की संध्या ने गोल्ड जीता है। छह दिवसीय विंटर गेम्स में महिला वर्ग में हिमाचल की प्रतिभागियों के अलावा सेना का दबदबा भी रहा। ज्वाइंट स्लालम प्रतियोगिता में मनाली की संध्या ने गोल्ड मेडल जीता है। आंचल ठाकुर दूसरे और वर्षा को तीसरा स्थान मिला है।  

विज्ञापन


पुरुष वर्ग के एल्पाइन ज्वाइंट स्लालम में सेना के आसिफ अजीज ने गोल्ड पर कब्जा किया। इसके अलावा सेना के देवेंद्र गुरंग दूसरे और उत्तराखंड के अतुल भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। स्नो बोर्डिंग प्रतियोगिता में सेना के  विवेक राणा ने गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। इसके अलावा इसी प्रतियोगिता में सेना के ही रिनजिन ने सिल्वर और सेना के ठाकुर बदराले ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


स्नो बोर्डिंग के शीर्ष तीन स्थानों पर सेना ने अपना दबदबा कायम रखा। विजेता खिलाड़ियों को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली के संयुक्त निदेशक अश्वनी कुमार ने सम्मानित किया। सोलंगनाला स्की ढलान में प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को महिला और पुरुष वर्ग में स्लालम और स्नो बोर्डिंग क्रॉस प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed