{"_id":"5c66cb91bdec22629b007a53","slug":"rudij-xi-won-siraj-cup-in-anni-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूडीज इलेवन ने सिराज कप पर किया कब्जा, जीता एक लाख इनाम","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रूडीज इलेवन ने सिराज कप पर किया कब्जा, जीता एक लाख इनाम
Fri, 15 Feb 2019 08:15 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Published by: ashok chauhan
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
आनी में एक माह से चल रहे सिराज कप पर रूडीज इलेवन टीम ने कब्जा जमाया है। रानी बेहड़ा खेल मैदान में स्पोर्ट्स एवं कल्चरल क्लब आनी की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रूडीज इलेवन और जहर इलेवन की टीम के बीच खेला गया।रूडीज की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को शिकस्त देकर कप पर अपना कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में रूडीज टीम के बल्लेबाज सूरज मैन ऑफ द मैच रहे। वहीं हरनाम को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा। बेस्ट बल्लेबाज बलिंडी टीम के लक्की और बेस्ट गेंदबाज रूडीज के बॉबी रहे। बेस्ट विकेटकीपर शिमला के पवन चुने गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नम्होंग पंचायत के प्रधान कृष्ण ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रूडीज इलेवन आनी और जहर इलेवन की टीम के मध्य खेला गया, जिसमें रूडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।जहर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट पर 58 रनों पर ही ढेर हो गई। जवाबी पारी में रूडीज की टीम को भी कड़ा संघर्ष करना पड़ा और अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सिराज कप अपने नाम किया।
विज्ञापन
सूरज ने सर्वाधिक 35 रन बनाकर टीम को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि कृष्ण ठाकुर ने विजेता टीम को एक लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारह रुपये और सिराज कप सौंपकर सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये और आनी कप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्लब के प्रधान दिनेश ठाकुर, नरेश कुमार, विपिन ठाकुर, राम कृष्ण, गिरीश कुमार, केहर सिंह, प्रवीण, जयवासू, पवन, काशी राम, नीरज, प्रेमपाल, देवेंद्र और सुनील सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन