{"_id":"5be1ed52bdec2204de740f17","slug":"rohit-diet-before-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोटीन व फाइबर युक्त डिश खाकर रोहित ने जड़ा धमाकेदार शतक","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
प्रोटीन व फाइबर युक्त डिश खाकर रोहित ने जड़ा धमाकेदार शतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद रोहित शर्मा
वेस्टइंडीज से टी-20 मुकाबला जीतकर राजधानीवासियों को दिवाली का तोहफा देने वाली टीम इंडिया ने मैच से पहले दोपहर के खाने में सिर्फ हल्का भोजन लिया। होटल प्रबंधन ने उन्हें 20 से अधिक वेज व नॉनवेज व्यंजन डाइनिंग हॉल में परोसने की तैयारी की थी। हालांकि शतक जड़ने वाले कप्तान रोहित शर्मा सहित अधिकतर ने अपने रूम में ही प्रोटीन व फाइबर युक्त भोजन ही किया।
विज्ञापन
टीम इंडिया के सितारों ने गिल्ड चिकन विद थायमी जूस, चिकन हॉगकॉन सॉस फिश टिक्का, रोस्टेड रूट वेज, मैक्सीकन सलाद, फ्रेश फ्रूट केक संग चिकन हॉट एंड सॉर सूप लेना बेहतर समझा।
विज्ञापन
इसका कारण यह है कि प्रोटीन व फाइबर युक्त खाने से चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। हालांकि टीम के कुछ सदस्यों ने साथ आए परिवारीजनों के साथ मुर्ग अवधी कोरमा, शाही पनीर, दाल तड़का, फिश टिक्का स्टीम राइस के साथ बटर नॉन व तवा रोटी का स्वाद भी चखा।
विज्ञापन
वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने मैच से पहले फार्म फ्रेश चिकन संग ओमेगा थ्री प्लस फिश, नॉनवेज क्लब सैंडविच संग क्रिस्पी बेक्ड चिकन, ग्रीन वेजीटेबल युक्त सलाद को ज्यादा पसंद किया।