{"_id":"5bd2f976bdec226954314100","slug":"real-cricket-championship-will-be-held-in-patel-cricket-stadium-hatkoti-jubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से हाटकोटी होगी राष्ट्रीय स्तरीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
इस दिन से हाटकोटी होगी राष्ट्रीय स्तरीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Fri, 26 Oct 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरी राष्ट्रीय स्तरीय रियल क्रिकेट चैंपियनशिप दो नवंबर से पटेल क्रिकेट स्टेडियम हाटकोटी में होगी। स्पर्धा में सात राज्यों की टीमें भाग लेंगी। स्पर्धा रियल क्रिकेट खेल और प्रबंधन कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रदेश की टीम का चयन 31 अक्तूबर को हाटकोटी में किया जाएगा। रियल क्रिकेट खेल एवं प्रबंधन कमेटी के प्रदेश महासचिव हेम सिंह ने बताया कि स्पर्धा दो नवंबर से चार नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
इसमें प्रदेश सहित मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। मैच टी-20 की तर्ज पर ही खेले जाएंगे। चार नवंबर को स्पर्धा के समापन समारोह में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अरूण फाल्टा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन