{"_id":"5bdc4f2ebdec22697300ba54","slug":"ranji-trophy-md-mudassir-took-hattrick-against-rajasthan-still-j-k-batting-couldn-t-perform-good","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्राफी: मुदस्सिर के चार गेंदों में चार विकेट के बावजूद, जेएंडके की हालत पतली, राजस्थान मजबूत","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
रणजी ट्राफी: मुदस्सिर के चार गेंदों में चार विकेट के बावजूद, जेएंडके की हालत पतली, राजस्थान मजबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Nov 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद मुदस्सर
- फोटो : अमर उजाला
सवाय मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में जारी रणजी ट्राफी 2018-19 चार दिवसीय मुकाबले में पहले दो दिन के खेल में मेहमान टीम जेएंडके की हालत पतली हुई है। राजस्थान ने पहली पारी में 379 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में शुक्रवार दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक जेएंडके ने 186 रनों पर सात विकेट गंवा दिए थे। जबकि उसे ट्रायल के लिए अभी 193 रनों की जरूरत है। हालांकि जेएंडके से मोहम्मद मुदस्सिर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक की।
विज्ञापन
जेएंडके को टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला महंगा पड़ा। राजस्थान की ओर से सलामी बल्लेबाज चेतन बिस्ट ने 24 चौकों की मदद से शानदार 159 रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मध्यक्रम में अशोक मिनेरिया ने 59 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन निचले क्रम में जेएंडके के गेंदबाजों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
राजस्थान के अंतिम पांच विकेट 48 रनों पर गिरे, जिसमें एक हैट्रिक शामिल रही। मोहम्मद मुदस्सिर ने टीएन डिलो, आरडी चहर और टीएम हक को एलपीडब्ल्यू से अपना शिकार बनाया और पहली पारी में पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
उमर नजीर और रोहित शर्मा ने दो-दो और परवेज रसूल ने एक विकेट गिराया। इसके जवाब में जेएंडके की शुरुआत खराब रही और सलामी बल्लेबाज अहमद उमर बांडे 8 रनों पर चलते बने। शुभम खजूरिया ने 40, आयन चौहान ने 13, पारस शर्मा ने 40 और परवेज रसूल ने 47 रनों का योगदान दिया, लेकिन निचले क्रम में बल्लेबाज कुछ खास करने में सफल नहीं हो पाए।
तीसरे दिन के खेल में जेएंडके को फालोआन से बचने के लिए कुछ स्कोर जुटाना है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान की शानदार गेंदबाजी से जेएंडके के खाते में अतिरिक्त सिर्फ एक ही रन आया था।